Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»इलेक्ट्रॉनिक्सि, फोन कंपनियों ने वॉरंटी बढ़ाई
    अन्य

    इलेक्ट्रॉनिक्सि, फोन कंपनियों ने वॉरंटी बढ़ाई

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल हैंडसेट कंपनियों ने कोरोना वायरस की वजह से राष्ट्रव्यापी बंदी के मद्देनजर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अपने उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि बढ़ा दी है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने उत्पादों पर वॉरंटी 31 मई, 2020 तक बढ़ा दी है। इन सभी उत्पादों पर वॉरंटी 20 मार्च से 30 अप्रैल, 2020 तक समाप्त हो रही है।

    इसी तरह वनप्लस फोन ने एक मार्च से 30 मई के दौरान समाप्त हो रही वॉरंटी की अवधि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। ओप्पो ने भी इस तरह वॉरंटी की अवधि बढ़ाते हुए अपने ग्राहकों के लिए आनलाइन मरम्मत सेवा शुरू की है। इसके जरिये ग्राहक आम समस्याओं या साफ्टवेयर से संबंधित दिक्कतों का हल पा सकते हैं। इस बारे में शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों से वॉरंटी के बारे में पूछताछ आ रही है।

    हम जल्द उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे। टीवी, फीचरफोन और एक्सेसरीज कंपनी डेटल ने अपने उन उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि 60 दिन बढ़ाने की घोषणा की है जिनपर वॉरंटी 20 मार्च से 20 मई, 2020 के दौरान समाप्त हो रही है। डेटल के संस्थापक योगेश भाटिया ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू बंदी को देखते हुए हमने ग्राहकों को राहत देने के लिए अपने उत्पादों पर वॉरंटी 60 दिन के लिए बढ़ा दी है। घरेलू मोबाइल कंपनी लावा ने भी अपने सभी उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि 60 दिन के लिए बढ़ा दी है। लावा ने अपने सेवा प्रबंधकों की एक विशेष टीम भी गठित की है, जो ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर या संदेश भेज उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करेगी। टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन पर 20 मार्च से 31 मई के दौरान समाप्त हो रही वॉरंटी की अवधि को दो महीने बढ़ा दिया है।

    warranty
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना से लड़ाई में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, विप्रो खर्च करेंगे 1125 करोड़ रुपये
    Next Article जीसीएमएमएफ का वित्तवर्ष 2020 में कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.