Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»उद्योग जगत ने वित्तमंत्री की घोषणाओं को सराहा
    अन्य

    उद्योग जगत ने वित्तमंत्री की घोषणाओं को सराहा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत ने मंगलवार को कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा को आगे बढ़ाने तथा दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता कानून के तहत कार्रवाई शुरू करने की डिफाल्ट सीमा को बढ़ाने के कदमों से व्यावसायियों को विशेषतौर से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को काफी मदद मिलेगी।

    इस उपायों से उद्योगों को कोरोना वायरस से उपजे नकारात्मक प्रभाव से उबरने में भी सहारा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इन उपायों की घोषणा की। उद्योग जगत वित्त वर्ष की 31 मार्च को होने वाली समाप्ति और उससे पहले विभिन्न प्रकार के संवैधानिक और नियामकीय अनुपालनों के समय पर पूरा करने को लेकर पशोपेश में था।

    सरकार ने उद्योग जगत की इन्हीं चिंताओं को ध्यान में रखते हुये कई तरह की रियायत दी है। अब किसी भी बैंक की एटीएम से कितनी भी बार नकद राशि निकाली जा सकेगी। अगले तीन माह तक इस प्रकार के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। सरकार कोरोना वायरस से प्रभावित उद्योग एवं व्यापार जगत के लिये जल्द ही राहत पैकेज की भी घोषणा करेगी।

    वित्त मंत्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘जीएसटी पर जुर्माना, विलंब शुल्क और ब्याज हटाने से उद्योगों को नकदी की तंगी से उबरने में मदद मिलेगी और वह इन कठिन दिनों से आगे निकल सकेंगे।’’ एसोचैम के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि उद्योग जगत का ध्यान अब सरकार की तरफ से व्यापक आर्थिक राहत पैकेज दिये जाने की तरफ है।

    सरकार को संकट की इस घड़ी में उद्योगों को बैंकों के कर्ज भुगतान में चूक की स्थिति में कर्ज पुनर्गठन की एकबारगी सुविधा देनी चाहिये। यह उद्योग की सेहत ठीक रखने के लिये जरूरी है। डेलायट इंडिया के पार्टनर एम एस मणि ने कहा कि कि जीएसटी रिटर्न फाइल करने की समयसीमा के साथ ही ई- चालान और नये रिटर्न की समयसीमा आगे बढ़ाने की घोषणा से कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी और सामान्य स्थिति होने पर वह अपनी गतिविधियां फिर से आगे बढ़ा सकेंगे। ईवाई के टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि सबका विश्वास योजना के तहत कर भुगतान के लिये समय सीमा को बढ़ाने की घोषणा स्वागत योग्य है। क्योंकि इस समय लॉकडाउन के दौरान कंपनियां को कोई भी भुगतान करने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

    Nirmala
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसभी तरह के सैनिटाइजर, वेंटिलेटर के निर्यात पर सरकार ने लगाया प्रतिबन्ध
    Next Article कम सैलरी वालों को महीने में दो बार पगार देगी रिलायंस
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.