क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर RBI के रोक लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करने के बाद ग्लोबल एक्सजेंच Binance Group की तरफ से यह खबर आई है कि वह भारत में blockchain टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए 5 करोड़ डॉलर (Rs 370-crore) का एक अलग फंड बनाने जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक Blockchain for India नाम का यह फंड भारत में प्रति स्टार्टअप 1 लाख डॉलर का निवेश करेगी। इसके जरिए भारतीय entrepreneurs को Binance के blockchain इकोसिस्टम तक सीधी पहुंच मिलेगी। इस फंड का उपयोग क्रिप्टोकरेंसी के दूसरे फॉर्म्स जैसे Binance Coin, Binance USD, WRX coins में भी निवेश के लिए प्रयोग में लाया जायेगा।
Binance के founder और chief executive Changpeng Zhao ने कहा कि जब हमारी टीम ने पिछले साल भारत का दौरा किया तो उसे देखने को मिला कि यहां Blockchain स्टार्टअप्स को फंड रेजिंग में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
Malta स्थिति इस ग्रुप की योजना उन universities और organisations को भी सहायता पहुंचाने की है जो स्टूडेट्स को Blockchain टेक्नोलॉजी की शिक्षा देती है।
Binance ने 2019 में मुंबई स्थिति WazirX का अधिग्रहण किया था। इसके अलावा Hong Kong स्थिति DApp और JEX, San Francisco स्थिति Trust Wallet भी इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं।
Binance का मानना है कि भारत क्रिप्टोकरेंसी के नजरिए से एक अहम बाजार है। विकासशील देश क्रिप्टोकरेंसी के लिए अगले बड़े पड़ाव साबित होंगे।

