नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। बजट कैरियर इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन ने कोरोना वायरस के कारण पैसैंजर्स की संख्या में आई कमी को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक फ्लाइट बुकिंग पर कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग चार्ज को माफ कर दिया है।
कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 12 मार्च से 31 मार्च के बीच इंटरनैशनल और डमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर कैंसिलेशन फीस नहीं लगेगी। इसके अलावा बुक्ड टिकट के डेट चेंज पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा।

