नई दिल्ली: चीन से उभरे कोरोना वायरस का असर बढ़ने के साथ भारत में शाओमी, TCL और रियलमी के फोन की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। पिछले सात से 10 दिनों में आम दिनों के मुकाबले 10-20 पर्सेंट माल ही स्टोर्स में भेजा गया है।
सबसे बड़ा असर ऐपल पर पड़ा है। कई स्टोर्स का कहना है कि आईफोन 11 सीरीज की सप्लाई बंद सी हो गई है और यही हाल ऐपल वॉच के कुछ मॉडलों का है। इंडस्ट्री के तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने कहा कि देश में ही बनाए जा रहे आईफोन XR और आईफोन 7 पर असर नहीं पड़ा है।
TCL और शाओमी के टेलिविजन की सप्लाई भी घटी है। शाओमी एयर-कंडिशनर सेगमेंट में अपनी एंट्री कुछ हफ्तों के लिए टाल रही है। एग्जिक्यूटिव्स ने बताया कि देश में चौथे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड रियलमी को C3 और 5i जैसे नए स्मार्टफोन मॉडलों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

