Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»कॉल ड्रॉप पर दूरसंचार कंपनियों को ट्राई की फटकार
    टेलीकॉम

    कॉल ड्रॉप पर दूरसंचार कंपनियों को ट्राई की फटकार

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कहा- मुफ्त कॉल के बदले खराब सेवा का बहाना नहीं चलेगा

    पुणे: दूरसंचार कंपनियां के कॉल कटने (कॉल ड्रॉप) या खराब सेवाओं के बदले में मुफ्त वॉयस कॉल की बात पर दूरसंचार नियामक ट्राई के चेयरमैन आर. एस. शर्मा ने रविवार को कहा कि कॉलड्रॉप का मुद्दा ट्राई के एजेंडे पर बना रहेगा। वह यहां एशिया आर्थिक संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉल ड्रॉप को लेकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के कंपनियों पर जुर्माने के प्रावधान को उच्चतम न्यायालय में सफलतापूर्वक चुनौती दी गयी। लेकिन वह सेवा गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में काम करता रहेगा।
    शर्मा ने कहा, ‘अधिकतर कंपनियां मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है। ऐसे में एक बड़ी बहस है कि यदि कुछ मूफ्त है तो ट्राई उस पर कितना दंड लगा सकता है, क्योंकि कंपनियों को उससे कुछ मिल नहीं रहा। लेकिन यह सही नहीं है, क्योंकि वह अनिवार्य रूप से उसकी लागत अन्य सेवाओं से निकाल रही हैं।’ शर्मा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देशभर में दूरसंचार उपभोक्ता कॉल ड्रॉप से परेशान हैं।

    वर्ष 2016 में रिलायंस जियो के बाजार में उतरने के बाद अधिकतर कंपनियों को डेटा सेवाओं के साथ मुफ्त वॉयस कॉल की सेवा देना शुरू करना पड़ा। इससे कंपनियों की आय प्रभावित हुई, क्योंकि उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कॉल शुल्क से आता था। शर्मा ने कहा कि वह कॉल ड्रॉप की समस्या से अवगत हैं और उम्मीद करते हैं कि समय से साथ सेवा गुणवत्ता बेहतर हो जाएगी। ट्राई के अधिकारी सड़कों, रेलगाड़ियों और अन्य व्यस्त स्थानों पर मानक परीक्षण करते हैं। यदि किसी सेवाप्रदाता की सेवा गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो उसे दंडित किया जाता है।

    इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय और पुणे अंतरराष्ट्रीय केंद्र के सहयोग से किया गया। शर्मा ने इस दौरान लोगों से आग्रह किया कि वह दूरसंचार टावर लगवाने के लिए आगे आएं, क्योंकि इससे स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं होती। उन्होंने कहा कि सूदूरतम इलाकों में दूरसंचार सेवाएं पहुंचान के लिए टावर खड़े किये जाना जरूरी है। इससे लोगों को अपनी ऊंची-ऊंची मंजिलों की सोसायटी में बेहतर नेटवर्क भी सुनिश्चित होगा। आगामी प्रौद्योगिकी 5जी के बारे में शर्मा ने कहा कि इसका बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए निवेश की जरूरत है और ऑप्टिकल फाइबर को बिछाना एक दुष्कर काम है। देश में मोबाइल इंटरनेट पर बहुत निर्भरता है और हमें वायर के माध्यम से इंटरनेट और पहुंचाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफरवरी में होंडा कार की घरेलू बिक्री 46 प्रतिशत घटी
    Next Article एनबीसीसी को झारखंड में भेल से मिला 65 करोड़ रुपये का आर्डर
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.