नई दिल्ली: कोरोना वायरस का चीन से बाहर निकला दुनियाभर के शेयर बाजारों पर कहर बरपा रहा है। भारतीय शेयर बाजार इससे अछूता नहीं रह पाया है। 6 दिनों से बाजार लगातार गिर रहा है।
6 दिनों में जहां निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है, वहीं बड़े-बड़े कारोबारियों के अरबों रुपये स्वाहा हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस साल 5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा बीते पखवाड़े में हुआ।
11 दिनों में शेयर बाजार में RIL को करीब 54 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
आइए जामने कि दिग्गज कारोबारियों को कोरोना के चलचते कितना घाटा हुआ है। एशिया में सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी को जहां सालभर में 5 अरब डॉलर की चपत लगी है।
वहीं ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की 884 मिलियन डॉलर की संपत्ति घट गई है। महज 2 महीने में आईटी दिग्गज अजीम प्रेमजी को 869 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि गौतम अडाणी को 496 मिलियन डॉलर का।

