Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»एटीएम से 2,000 रुपये के नोट के रैक हटाने की प्रक्रिया शुरू
    फीचर न्यूज

    एटीएम से 2,000 रुपये के नोट के रैक हटाने की प्रक्रिया शुरू

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यदि आप एटीएम से 2,000 रुपये का नोट निकालना चाहते हैं तो अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। देश भर के करीब 2,40,000 एटीएम से 2,000 रुपये के नोट के रैक हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब हर मशीन में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की ट्रे ही मौजूद होगी। सूत्रों के मुताबिक एटीएम में मौजूद 4 ट्रे में से तीन में 500 रुपये के नोट रखे जाएंगे और बाकी 1 में 100 या फिर 200 रुपये के नोट मिलेंगे।

    बिजनस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ महीनों में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले ही दिनों सरकारी क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपने सभी 3,000 एटीएम में 2,000 रुपये के नोट न डालने का आदेश जारी किया था। बैंक का तर्क था कि 2,000 रुपये के नोटों को एटीएम से निकालने के बाद लोग छोटे नोटों के लिए बैंक की शाखाओं में आते हैं, इससे भारी भीड़ लगती है।

    हालांकि 2,000 रुपये के नोटों को एटीएम से हटाने से आम लोगों पर इसका कोई असर नहीं होगा। 2,000 रुपये के नोट पहले की तरह से ही मान्य होंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार धीरे-धीरे इन नोटों को प्रचलन से हटाने की तैयारी में है।

    गौरतलब है कि इससे पहले बिजनस इनसाइडर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि एक बड़े सरकारी बैंक ने अपनी सभी शाखाओं से 2,000 रुपये के नोटों को वापस मंगा लिया है। यही नहीं इन नोटों को आरबीआई की करेंसी चेस्ट्स में जमा किया जा रहा है। 8 नवंबर, 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए और 1,000 रुपये के नोटों को बंद ही कर दिया गया। उनकी बजाय 2,000 रुपये के नोट जारी हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleस्टार्टअप्स: धीमी पड़ी नई कम्पनियाँ खुलने की रफ़्तार
    Next Article फिच ने कहा, एलआईसी के आईपीओ से होगा बीमा उद्योग को फायदा
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.