Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»BS6 Honda Shine हुई लांच, शुरुआती कीमत 67,857
    ऑटोमोबाइल

    BS6 Honda Shine हुई लांच, शुरुआती कीमत 67,857

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 20, 2020Updated:February 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में अपने वाहनों के रेंज को नए मानक के अनुसार अपडेट करते हुए नई बाइक Honda Shine BS6 को लांच किया है। कंपनी ने इस नए अपडेट Honda Shine BS6 की शुरुआती कीमत 67,857 रुपये तय की है। कंपनी ने न केवल इस बाइक के इंजन को अपडेट किया है बल्कि इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स को भी शामिल किया है, जो कि एक बड़ा बदलाव है।

    जानकारी के अनुसार जल्द ही ये नई अपडेटेड बाइक देश भर के डिलरशिप तक पहुंचना शुरु हो जाएगी। नई Honda Shine BS6 में कंपनी ने 125 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। इस बाइक में कंपनी ने अपने पारंपरिक होंडा इको टेक्नोलॉजी (HET) और प्रोग्रॉम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PGM-FI) तकनीक का प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें इनहैंश स्मार्ट पॉवर (eSP) भी दिया गया है।

    कंपनी का दावा है कि नई (PGM-FI) तकनीक के चलते Honda Shine BS6 पिछले मॉडल के मुकाबले 14 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देगी। इसके अलावा इस बाइक में कंपनी ने 5 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया है जो कि पिछले BS4 मॉडल में महज 4 स्पीड गियरबॉक्स ही था। हालांकि अभी इसके इंजन के पावर आउट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन पिछला मॉडल 10bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनेरेट करता था।

    जैसा कि हमने आपको बताया कि, इस बाइक में इंजन अपडेट के अलावा कंपनी ने इसमें नए फीचर्स को शामिल किया है, इस बाइक में आपको किल स्वीच, पास स्वीच, DC हेडलैंप, 5 स्टेप एड्जेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (जो कि 125सीसी की इंजन क्षमता वाले वाहनों में अनिवार्य है) दिया गया है। इस बाइक में कंपनी ने ब्लैक एलॉय व्हील्स दिए हैं, ये बाइक ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक सिस्टम के साथ आती है।

    नई Honda Shine BS6 का आकार भी पिछले मॉडल के मुकाबले बदल गया है। ये बाइक पिछले मॉडल के मुकाबले 19mm ज्यादा लंबी है, इसके अलावा इसमें 5mm ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। जो कि इसे हर रास्ते में दौड़ने में सक्षम बनाता है। इसकी सीट भी पिछले मॉडल के मुकाबले तकरीबन 27mm ज्यादा लंबी है जो कि आरामदेह सफर के लिए उपयुक्त है।

    ये बाइक कुल 4 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें ग्रे, ब्लैक, रेड और ब्लू कलर शामिल हैं। इस बाइक के साथ कंपनी कुल 6 साल की वारंटी दे रही है। जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इस बाइक में दिया गया इंजन स्टार्ट स्टॉप तकनीक इस बाइक के परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाता है। भारतीय बाजार में ये बाइक सीधे तौर पर Hero Splendor BS6 को टक्कर देती है, जिसे हाल ही में लांच किया गया है।

    honda bs6 honda shine
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleयह Mutual Fund 1 लाख के निवेश पर दे रहा 32 हजार रुपये का रिटर्न
    Next Article ट्राईसाईक्लाजोल और बूप्रोफेजिन पर रोक के फैसले को वापस ले सरकार: एसीएफआई
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.