Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»नई Maruti Ignis का फेसलिफ्ट संस्करण लांच!
    फीचर न्यूज

    नई Maruti Ignis का फेसलिफ्ट संस्करण लांच!

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 15, 2020Updated:February 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में अपनी लोकप्रिय कार Maruti Ignis के नए फेसलिफ‌्ट संस्करण को BS6 इंजन के साथ अपडेट कर लांच कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस छोटी कार की शुरुआती कीमत 4.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। कंपनी ने नई Ignis में कई तरह के बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल से कहीं बेहतर बनाते हैं।

    बता दें कि, Maruti Ignis में किए गए इन अपडेट्स ने कार की कीमत में 4,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। ये अलग अलग वैरिएंट पर निर्भर करता है कि, किस वैरिएंट की कीमत में कितना इजाफा किया गया है। कंपनी ने इस कार को चार अलग अलग वैरिएंट में लांच किया है। जिसमें सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वैरिएंट शामिल हैं।

    इसके बेस मॉडल Sigma वैरिएंट की कीमत में तकरीबन 9,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं मिड मॉडल Delta की कीमत में 25,000 रुपये, Zeta वैरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये और सबसे कम Alpha वैरिएंट की कीमत में इजाफा हुआ है। इस वैरिएंट में 4,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कंपनी ने इस कार में कई बदलाव किए हैं, जो कि एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में देखने को मिलते हैं।

    इंजन: नई Maruti Ignis में कंपनी ने BS6 मानक वाले 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है, जो कि 83bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया गया है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट में कंपनी ने 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को शामिल किया है। इस कार में कंपनी ने सेफ्टी फीचर्स का भी बखूबी ख्याल रखा है। इसमें एयरबैग, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमांडर, ABS, EBD, रियर पार्किं सेंसर जैसे फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड रखा गया है।

    फीचर्स: Maruti Ignis को कंपनी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित देश के पंद्रहवे ऑटो एक्सपो में दुनिया के सामने पेश किया था। इस कार में दिए गए अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें नया फ्रंट बंपर, स्कफ प्लेट, रूफ माउंटेड स्पॉयलर, बॉडी क्लैडिंग, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, डे टाइम रनिंग लाइट्स, 17.8 cm का स्मार्ट प्ले स्टूडियो इन्फोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जिसे आप एप्पल कार प्ले और एंड्राएड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं।

    Auto Maruti ignis
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएजीआर बकाया भुगतान की तैयारी कर रही है वोडाफोन
    Next Article पुर्तगाल ने भारत को एक वैश्विक ‘आर्थिक और सामाजिक’ शक्ति क़रार दिया
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.