नई दिल्ली: बाजार में दूसरे दिन भी रौनक जारी रही और निफ्टी 12200 के पार टिकने में कामयाब रहा है। ये पिछले 3 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है। वहीं निजी बैंकों में खरीदारी की वजह से निफ्टी बैंक भी करीब 200 अंक चढ़ा है। Kotak Bk, ICICI BK, HDFC BK की तरफ से सबसे ज्यादा योगदान देखने को मिला। हालांकि मिडकैप शेयरों में सुस्ती आज भी जारी रही।
मजबूत ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी आई। बाजार आज 2 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी रही। निफ्टी आज 24 जनवरी के बाद 12,200 के पार बंद होने में कामयाब रहा है।
सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 41,566 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 93 अंक चढ़कर 12,201 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 192 अंक चढ़कर 31,493 पर बंद हुआ है। हालांकि मिडकैप इंडेक्स 37 अंक गिरकर 18,169 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में खरीदारी रही।

