Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»FY21 में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां करेंगी 98,521 करोड़ रुपये का निवेश
    फीचर न्यूज

    FY21 में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां करेंगी 98,521 करोड़ रुपये का निवेश

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: ओएनजीसी, इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां अगले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 98,521 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां तेल एवं गैस खोज, रिफाइनरी, पेट्रोरसायन और पाइपलाइन बिछाने पर यह निवेश करेंगी ताकि दुनिया ऊर्जा खपत के मामले में सबसे तेजी से आगे बढ़ते देश की जरूरत को पूरा किया जा सके।

    बजट दस्तावेजों के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियां अगले वित्त वर्ष में चालू वित्त वर्ष की तुलना में करीब चार प्रतिशत अधिक निवेश करेंगी। चालू वित्त वर्ष में उनका निवेश 94,974 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। आयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का अगले वित्त वर्ष में निवेश 19 प्रतिशत बढ़कर 32,501 करोड़ रुपये रहेगा।

    ओएनजीसी की विदेश इकाई ओएनजीसी विदेश लि. ओवीएल देश के बाहर तेल एवं गैस परिचालन पर 7,235 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह चालू वित्त वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक है। देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का निवेश 17.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 26,233 करोड़ रुपये रहेगा।

    निजीकरण की ओर अग्रसर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) ने अगले वित्त वर्ष में 9,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव किया है। यह चालू वित्त वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है। गैस कंपनी गेल इंडिया लि. का निवेश 5,412 करोड़ रुपये रहेगा। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की तुलना में बहुत अधिक नहीं है।

    ओएनजीसी की अनुषंगी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) 2020-21 में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम उत्पादक कंपनी आयल इंडिया लि. (ओआईएल) अगले वित्त वर्ष में 3,877 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। चालू वित्त वर्ष में उसका निवेश 3,675 करोड़ रुपये रहने का अनुमान।

    bpcl GAIL IOC oil refineray ONGC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमौद्रिक नीति, तिमाही नतीजों पर तय होगी दलाल स्ट्रीट की चाल
    Next Article आर्थिक जानकार बजट से ज़्यादा उत्साहित नहीं
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.