Close Menu
    What's Hot

    There’s a Proper Way to Discuss Kuki Muki And There’s Another Manner…

    April 28, 2026

    Tower Rush App Fast Action Strategy Game

    April 28, 2026

    Casino Tower Rush jeu d’adresse et de stratégie pour jouer en ligne

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»डेंटिस्ट की सलाहः Oral Hygiene के सही तरीके डेंटिस्ट दिवस के अवसर डेंटिस्ट की सलाह
    प्रेस विज्ञप्ति

    डेंटिस्ट की सलाहः Oral Hygiene के सही तरीके डेंटिस्ट दिवस के अवसर डेंटिस्ट की सलाह

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Oral Hygiene
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दैनिक दिनचर्या बनाए रखना, ब्रश करने की उचित तकनीक का पालन करना और आयुर्वेदिक समाधानों को शामिल करने से दीर्घकालिक दंत स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है

    दिल्ली: शरीर के स्वास्थ्य के लिए मुंह का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। इस डेंटिस्ट दिवस के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं विशेषज्ञ का सुझाव जो आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने मुंह की देखभाल कर अपनी मुसकान को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में जानी-मानी विशेषज्ञ डॉ सोनिया दत्ता के पास 27 सालों का अनुभव है। उनका कहना है कि रोज़मर्रा में मुंह की सही देखभाल करने से दांत मजबूत बने रहते हैं। वहीं ओरल हाइजीन का ख्याल न रखना दिल की बीमारियों और डायबिटीज़ तक का कारण बन सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि हम रोज़मर्रा में मुंह की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, इसके लिए अच्छी आदतें अपनाएं।

    मजबूत दातों के लिए अपनाएं अच्छी दिनचर्या

    डॉ सोनिया दत्ता का सुझाव है कि दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोज़ाना मुंह की देखभाल ठीक से करनी चाहिएः

    o  दिन में दो बार ब्रश करें: क्लिनिकली टेस्टेड टूथपेस्ट जैसे डाबर रैड पेस्ट के इस्तेमाल से दांतों से प्लॉक हटाने और इनेमल को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह मुंंह से बैक्टीरिया को दूर करने में भी कारगर है। 

    o  एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश का इस्तेमाल करें- आयुर्वेदिक अवयवों जैसे पुदीना एवं लौंग से बना माउथवॉश मुंह से बैक्टीरिया को दूर कर सांसों को तरोताज़ा करता है।

    o  हाइड्रेटेड बने रहें- दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, इससे भोजन के कण मुंह में नहीं रूकेंगे, लार बनने में मदद मिलेगी और दांत प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे।

    ब्रशिंग का सही तरीका अपनाएं।

    ब्रश करना ओरल हाइजीन को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन आप आप ठीक तरीके से ब्रश नहीं करते हैं, तो दांतों पर प्लॉक जमने लगता है और यहां तक कि इनेमल को भी नुकसान पहुंच सकता है। डेंटिस्ट का सुझाव है कि

    o     मुलायम दांतों का टूथब्रश इस्तेमाल करें, इससे मसूड़ों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

    o      दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें, दांतों की पूरी सतह और जीभ को भी साफ करें।

    o       हर 3-4 महीने में टूथब्रश बदल दें।

    मुंह के स्वास्थ्य में आहार की भूमिका

    संतुलित आहार का दांतों के स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। कुछ आहार ऐसे होते हैं जो दांतों को मजबूत बनाते हैं। वहीं कुछ ऐसे आहार भी हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।

    क्या खाएं: कैल्शियम से भरपूर आहार जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों और बादाम का सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं। इसी तरह कुरकुरे फल और सब्ज़ियां जैसे सेब और गाज़र दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं।

    कौनसी चीज़ों का सेवन सीमित मात्रा में करें: चीनी से युक्त स्नैक्स, चिपचिपी कैंडी, कार्बोनेटेड ड्रिंक – ये सभी खाद्य पदार्थ मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। जिससे कैविटी हो सकती है। इसी तरह एसिडिक आहार जैसे सिट्रस फल और सोडा से इनेमल कमज़ोर हो जाती है।

    मुंह की प्राकृतिक देखभाल के लिए आयुर्वेदिक अवयवों का अपनाएं

    कई डेंटिस्ट्स का मानना है कि आयुर्वेदिक इन्ग्रीडिएन्ट्स ओरल हाइजीन को बनाए रखने में कारगर हैं। इनमें शामिल हैं-

    लौंग- लौंग को एंटी-बैक्टीरियल और दर्द में आराम देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में उपयोगी है।

    पुदीना- यह सांसों को तरोताज़ा कर ओरल हाइजीन को बढ़ाने में मदद करता है।

    अदरक- अपने एंटी-इन्फ्लामेटरी गुणों के चलते यह मसूड़ों को स्वस्थ बनाता है और मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में कारगर है।

    समय की कसौटी पर खरे उतरे इन आयुर्वेदिक अवयवों से भरपूर डाबर रैड पेस्ट को इंडियन डेंटल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, ऐसे में यह मुंह की देखभाल के लिए भरोसेमंद प्रोडक्ट है।

    निष्कर्षः दांतों को मजबूत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने के लिए अपनाएं विशेषज्ञ की सलाह

    इस डेंटिस्ट दिवस के अवसर पर आइए शपथ लें कि विशेषज्ञों के सुझावों को अपनाकर अपने मुंह के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगे। रोज़मर्रा में अच्छी आदतों जैसे ब्रश करने के सही तरीके, आयुर्वेदिक समाधानों जैसे डाबर रैड पेस्ट को अपनाकर आप अपने दांतों को लम्बे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। विशेषज्ञ डेंटिस्ट के सुझाव पर भरोसा करें और सालों-साल अपने दातों एवं मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत और यूरोपीय संघ साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौता करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, Dabur Amla हेयर ऑयल ने सशक्तीकरण के लिए “मैं बड़ी हूँ, मैं बहादुर हूँ, मैं सुंदर हूँ” अभियान शुरू किया
    Finance Khabar

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन

    April 27, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन
    April 27, 2026
    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins
    April 23, 2026
    Three Most typical Issues With Kukimuki
    April 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.