मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर और निफ्टी 50 भी 217.38 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ। आज बाजार में शुरुआत से ही कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अंत में भारतीय बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स की बात करें तो अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, लार्सन एंड ट्यूब्रो, NTPC , स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इनके अलावा Indusind Bank, Kotak Mahindra Bank, HCL Tech, Infosys, Sun Pharma, Tech Mahindra, Nestle India, ICICI Bank और Maruti Suzuki के शेयरों में भी बढ़ोतरी हो रही है। टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, GSW स्टील, टाटा मोटर्स , हिंदुस्तान यूनीलीव, ACC, पावराग्रिड और भारतीय एयरटेल का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ।

