Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»यस सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड के बैंक खाते फ्रीज़ करने का आदेश
    फीचर न्यूज

    यस सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड के बैंक खाते फ्रीज़ करने का आदेश

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    yes bank
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आदेश का पालन न करने से नाराज दिल्ली की एक उपभोक्ता अदालत ने यस सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड (वाईएसआईएल) के बैंक खाते फ्रीज करने का आदेश दिया। पिछले आदेश में वाईएसआईएल को एक उपभोक्ता नरेश चंद जैन की सदस्यता राशि के साथ मानसिक उत्पीड़न और नुकसान के लिए मुआवजे का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (उत्तरी जिला) की अध्यक्ष दिव्य ज्योति जयपुरियार और सदस्य हरप्रीत कौर चार्या और अश्विनी कुमार मेहता ने कंपनी द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की।

    18 जनवरी को उपभोक्ता अदालत ने यस बैंक लिमिटेड की इस पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को 59000 रुपये (50,000 और जीएसटी) 9 फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया था। इसके अलावा कंपनी को शिकायतकर्ता को 50000 रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने का भी निर्देश दिया गया था। अदालत ने यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया। बैंकों को एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

    बता दें कि उपभोक्ता नरेश चंद जैन (वरिष्ठ नागरिक) ने कंपनी पर सदस्यता योजना के तहत वादा की गई सेवाएं प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया था। जैन ने वाईएसआईएल पर अपनी प्रीमियम शोध सेवा “सिल्वर योजना” के तहत वादा की गई सेवाएं प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने 59000 रुपये का भुगतान किया था और उम्मीद थी कि कंपनी उसे भौतिक शेयरों को डीमैट खाते में बदलने और बाजार अनुसंधान और निवेश सुझाव देने में सहायता करेगी। लेकिन कंपनी ने सेवाएं प्रदान नहीं कीं।

    bank acoount freez consumer court yes securities india limited
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स-निफ़्टी धड़ाम
    Next Article बाजार में बिकवाल हावी, शुरूआती तेज़ी गिरावट में बदली
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.