मोदी सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद बड़े बाजे गाजे के साथ भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पहली किस्त 30 नवंबर 2015 को जारी की थी, जो 30 नवंबर 2023 को मैच्योर हुई। लेकिन अब इस स्कीम का भविष्य अंधकारमय हो गया है, RBI अब इसपर पर रोक लगा सकती है। बिजनेस टुडे टीवी की खबर के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आगे की किस्तें जारी होने की अब कोई संभावना नहीं है। RBI को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना अब एक जटिल और महंगा इंस्ट्रूमेंट लग रही, इस वजह से इसकी आगे की किस्त जारी होने की संभावना न के बराबर है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की जाने वाली एक स्कीम है जो बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का विकल्प देती है और मैच्योरिटी के 8 साल पूरे होने पर गोल्ड मार्केट के आधार पर रिटर्न देती है। इसमें 2.5 फीसदी का निश्चित रिटर्न की गारंटी भी है.
मोदी सरकार में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम नवंबर 2015 में लॉन्च की गई थी। इस स्कीम के तहत सरकार ने लोगों को बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश करने का विकल्प दिया था, साथ ही ऑनलाइन खरीदारी पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट अलग से मिलती है, इसके अलावा 2.5 फीसदी का निश्चित ब्याज भी दिया जाता है। SGB योजना के तहत परिवार का हर सदस्य अधिकतम 4 किलो सोना खरीद सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी 8 साल में पूरी होती है।

