बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 149 अंकों की बढ़त के साथ 79,105 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 4.75 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,143 पर बंद हुआ।
बाजार बंद होने के समय निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट Divislab में 4.03 प्रतिशत, Hero Motocorp में 3.17 प्रतिशत, Coal India में 3 प्रतिशत, Ultratech cement में 2.35 प्रतिशत और Dr. Reddy में 2.14 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़त TCS में 2.29 फीसदी, HCL Tech में 1.96 फीसदी, Teck Mahindra में 1.47 फीसदी, Infosys में 1.25 फीसदी और Mahindra & Mahindra में 1.16 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी metal में 1.26 फीसदी, निफ्टी media में 1.06 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.81 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 0.39 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.40 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.48 फीसदी, निफ्टी Healthcare Index में 0.88 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 0.76 फीसदी, निफ्टी Midsmall healthcare में 0.42 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी consumer durables में 0.11 फीसदी, निफ्टी IT में 1.58 फीसदी और निफ्टी Auto में 0.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

