Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»जुलाई में कारों की थोक बिक्री में गिरावट, दोपहिया ने भरी उड़ान
    ऑटोमोबाइल

    जुलाई में कारों की थोक बिक्री में गिरावट, दोपहिया ने भरी उड़ान

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sales
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 2.5 फीसदी घटकर 3,41,510 इकाई रह गई। मोटर वाहन उद्योग निकाय सियाम द्वारा बुधवार को जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2023 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,50,355 इकाई रही। SIAM द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उपयोगिता वाहनों ने यात्री वाहनों की बिक्री को आगे बढ़ाना जारी रखा, जो पिछले महीने 4.1 फीसदी बढ़कर 1,88,217 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 1,80,831 इकाई थी। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री पिछले साल इसी महीने 1,09,859 इकाई के मुकाबले 12 फीसदी घटकर 96,652 इकाई रह गई।

    सियाम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 14,41,694 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 12,82,054 इकाई थी। जुलाई 2024 में मोटरसाइकिल की थोक बिक्री 4.1 प्रतिशत बढ़कर 8,50,489 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 8,17,206 इकाई थी। पिछले महीने स्कूटर की बिक्री 29.2 प्रतिशत बढ़कर 5,53,642 इकाई हो गई।

    आंकड़ों के अनुसार, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी 5.1 प्रतिशत बढ़कर 59,073 इकाई हो गई, जो जुलाई 2023 में 56,204 इकाई थी। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘तिपहिया और दोपहिया खंड अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2023 की तुलना में जुलाई 2024 में यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में कुछ गिरावट आई है।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि औसत से अधिक बारिश और आगामी त्योहारों को देखते हुए अल्पावधि में वृद्धि को फिर से बढ़ावा मिलने की संभावना है।

    automobile Featured sales down
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआईटी शेयरों से संभला बाजार
    Next Article करीब 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा टेक दिग्गज सिस्को
    News Desk

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन

    April 27, 2026

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.