बैंकिंग शेयरों में उछाल से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 145 अंकों की बढ़त के साथ 80,664 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 84 अंकों की बढ़त के साथ 24,586 पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज अधिकतम 80,862 अंकों पर पहुंचा।
निफ्टी पैक के शेयरों में आज ओएनजीसी ने सबसे ज्यादा 5.18 फीसदी की बढ़त दर्ज की। इसके अलावा एसबीआई लाइफ में 2.95 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.88 फीसदी, एसबीआई में 2.71 फीसदी और बजाज ऑटो में 2.58 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा एलटीआई माइंडट्री में 1.63 फीसदी, एशियन पेंट में 1.34 फीसदी, ग्रासिम में 1.33 फीसदी, टाटा स्टील में 0.94 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.07 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.99 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर 1.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 1.34 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर 1.52 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.21 फीसदी, निफ्टी फार्मा 1.13 फीसदी, निफ्टी मेटल 0.22 फीसदी, निफ्टी मीडिया 1.53 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी 0.58 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.53 फीसदी, निफ्टी ऑटो 1.09 फीसदी और निफ्टी बैंक 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

