सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94 अंकों की बढ़त के साथ 23,661 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 251 अंकों की बढ़त के साथ 77,729.48 पर खुला। हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने के समय सेंसक्स में 24 और निफ़्टी में 29 अंकों की तेज़ी बची थी.
कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर infosys, HCL, wipro प्रमुख लाभ में रहे, जबकि tata steel, bajaj finance aur HUL नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला, क्योंकि जापान के मई महीने के कोर मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम आए। जापान का निक्केई 225 0.16% बढ़कर 38,693 पर कारोबार कर रहा था। कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.78% गिरकर 2,786 पर था।
आई टी कंपनी एक्सेंचर द्वारा अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद, निफ्टी 50 में शीर्ष पांच लाभ कमाने वाली कंपनियां आईटी कंपनियां थीं। LTI Mindtree, Tech Mahindra, HCL Technologies, TCS और Infosys शीर्ष लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं। वहीँ Coal India, HUL, ONGC, Tata Motors और Kotak Mahindra Bank निफ्टी 50 में प्रमुख हारने वाली कंपनियां थीं।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 20 जून 2024 को 415.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, NSE पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 325.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्य को मापने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को सुबह 105.64 पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

