आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिल सकती है और यह बिकवाली विदेशी निवेशक (FPI) कर सकते हैं। इस बिकवाली का कारण भारत-मॉरीशस कर संधि में बदलाव पर चिंता है जो एफपीआई प्रवाह को प्रभावित करेगा। यह स्थिति तब तक जारी रह सकती है जब तक नई संधि के विवरण पर स्पष्टता नहीं आ जाती। इसके अलावा बड़ी चिंता पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है. ईरान-इज़राइल संघर्ष शुरू हो गया है, जिसका असर निकट अवधि में FPI निवेश पर देखा जा सकता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई), जिनके बारे में कहा जाता है कि उनके पास बहुत अधिक नकदी है, खुदरा निवेशक और एचएनआई भारतीय बाजार को कितना संभाल सकते हैं। क्या ये लोग एफपीआई की बिकवाली की भरपाई कर पाएंगे? डिपॉजिटरी डेटा पर नजर डालें तो 12 अप्रैल तक FPI ने भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 13,347 करोड़ रुपये का निवेश किया है. हालांकिIndia-Mauritius tax treaty में बदलाव की आशंका के चलते विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 8,027 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी.
जेपी मॉर्गन इंडेक्स में भारत सरकार के बॉन्ड को शामिल करने की घोषणा के बाद से एफपीआई भारतीय बॉन्ड बाजार में पैसा लगा रहे हैं। उन्होंने मार्च में बॉन्ड मार्केट में 13,602 करोड़ रुपये, फरवरी में 22,419 करोड़ रुपये और जनवरी में 19,836 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कुल मिलाकर, एफपीआई ने इस साल अब तक शेयरों में कुल 24,241 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डेट या बॉन्ड मार्केट में उनका निवेश 57,380 करोड़ रुपये रहा है.

