Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»कैंसर के मरीज दिख सकेंगे पहले जैसे, इलाज हुआ आसान
    प्रेस विज्ञप्ति

    कैंसर के मरीज दिख सकेंगे पहले जैसे, इलाज हुआ आसान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Indraprastha Apollo Hospital Cancer patient
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • मेरठ में कैंसर के इलाज और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर आयोजित हुए सम्मेलन में चिकित्सकों ने दी जानकारी
    • इलाज की नई तकनीकों और बेहतर इलाज के बारे में भी बताया

    मेरठ। कैंसर और उसका इलाज मरीज की शारीरिक सुंदरता तक छीन लेता है। ऑपरेशन का खर्च और उसके बाद खोई हुई सुंदरता का तनाव मरीज को डिप्रेशन का शिकार बना देता है, जिससे मरीज की रिकवरी काफी मुश्किल हो जाती है। कैंसर मरीजों की इन सारी परेशानियों को देखते हुए बुधवार को मेरठ में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया । Indraprastha Apollo Hospital की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

    उन्होंने इलाज की नई तकनीकों के बारे में बताया। इसके साथ ही खोई हुई सुंदरता को वापस लाने की तकनीक के बारे में भी जानकारी दी। सम्मेलन में दिल्ली स्थित Indraprastha Apollo Hospital के प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर कुलदीप सिंह और सर्जिकल ऑंकोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर प्रवीण कुमार गर्ग शामिल रहे। डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए अपोलो लंबे समय से सेवारत है। इसी के तहत मरीज की खोई हुई सुंदरता को वापस लाकर उसके आत्मविश्वास में वृद्धि करने के उद्देश्य से ही आधुनिक तकनीक से इलाज की सुविधा दी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि हमारा मिशन केवल सर्जिकल प्रक्रियाएं करना नहीं है, बल्कि कैंसर के मरीजों के इलाज की यात्रा को सरल बनाकर उनके साथ चलना भी है। उन्होंने बताया कि कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है इसका नाम सुनते ही मरीज का ना केवल मनोबल कम हो जाता है बल्कि वह मन से भी हार मान लेते हैं। ऐसे में उनका लक्ष्य मरीजों को आत्म बल प्रदान करना है। आगे बढ़कर मदद करने के साथ ही हर पहलू को लेकर उनके आत्मविश्वास को वापस लाना है।

    मरीज का साथ देना ही उद्देश्य

    डॉक्टर प्रवीण कुमार गर्ग ने कहा कि अपोलो में मरीज की जांच से लेकर उपचार तक में उनके साथ चलने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि मरीज के भरोसे को जीतना और उनके इलाज की राह को आसान बनाना ही अस्पताल का उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मेलन के जरिए मेरठ के आसपास के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

    समय रहते जांच जरूरी

    डाक्टर प्रवीण ने कहा कि यदि कैंसर की जांच समय रहते कर ली जाए तो इलाज काफी सरल हो जाता है। इसी उद्देश्य से सम्मेलन आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि रोगियों को समय पर निदान और शीघ्र उपचार का लाभ प्रदान होना चाहिए ताकि मरीज जल्द से जल्द कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा पा सके।

    चिकित्सकों को दी गई जानकारी

    सम्मेलन में चिकित्सकों को भी कई नई तकनीक की जानकारी दी गई। जिसका उद्देश्य चिकित्सकों की नैतिक योग्यता केंद्रित प्रशिक्षण के साथ ही कुशल चिकित्सकों की बढ़ती मांग को पूरा कर मरीजों को उन्नत उपचार प्रदान करने के लिए तैयार करना रहा है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहोम लोन लेने से पहले सावधानी बहुत ज़रूरी
    Next Article मामूली बढ़त में बंद हुए बाजार
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.