बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30 के 24 शेयर हरे और 6 शेयर लाल निशान पर थे। निफ्टी 50 के 35 शेयर हरे और 14 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 15 अंकों की मामूली बढ़त है वहीँ निफ़्टी में 13 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है।
बुधवार को निफ्टी पैक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आयशर मोटर्स, बीपीसीएल, मारुति, पार्वग्रिड और बजाज-ऑटो में देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट हिंडाल्को, यूपीएल, डॉ. रेड्डी, ब्रिटानिया और ग्रासिम में देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बुधवार सुबह निफ्टी Realty में सबसे ज्यादा 1.31 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा Nifty Auto में 1.13 फीसदी, Nifty Bank में 0.20 फीसदी, Nifty IT में 0.31 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.61 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.20 फीसदी, Nifty Oil & Gas में 0.56 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर में 0.20 फीसदी की तेजी आई।

