कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स की आज के कारोबार में मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन बाद में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की कमजोरी रही जबकि निफ्टी भी 22050 के आसपास बंद हुआ. इंट्राडे में निफ्टी 22249 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था.
आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली रही. आज निफ्टी पर एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं बैंक, आईटी, फाइनेंशियल, ऑटो, फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। फिलहाल सेंसेक्स 434 अंक गिरकर 72,623 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 142 अंक गिरकर 22055 के स्तर पर बंद हुआ. आज के टॉप गेनर्स में TATASTEEL, SBI, JSWSTEEL, INDUSINDBK, M&M शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में एनटीपीसी, पावरग्रिड, विप्रो, इंफी, एचसीएलटेक, टेकएम शामिल हैं।
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज वैश्विक संकेत कमजोर रहे हैं। आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिली. इससे पहले मंगलवार को भी अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। मंगलवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल में 64 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 38563.80 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ Composite में 145 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 15630.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स में 30 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 4975.51 के स्तर पर बंद हुआ.

