देश में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतार चुकी हैं फिर भी ग्राहकों को अभी भी 5 इलेक्ट्रिक कारों का बेसब्री से इंतजार है। ये कारें हैं मारुति सुजुकी ईवीएक्स, स्कोडा एनियाक, टाटा हैरियर ईवी, टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी800।
महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल अगस्त में भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी Mahindra XUV.E8 लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग में लगी हुई है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV700 पर आधारित हो सकती है। लुक और फीचर्स के मामले में यह काफी शानदार होने की उम्मीद है।
टाटा मोटर्स इस साल अपनी दमदार मिडसाइज एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश करने जा रही है। इसे हाल ही में इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शोकेस किया गया था। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी पावरफुल बैटरी के साथ पेश की जाएगी और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
टाटा कर्व को हाल ही में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किया गया था। कर्व का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी इस साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा कर्व ईवी रेंज और स्पीड में नेक्सॉन ईवी से बेहतर हो सकती है।
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EVX के रूप में लॉन्च कर सकती है। यह कार इस साल त्योहारी सीजन तक लॉन्च हो सकती है। मारुति सुजुकी ईवीएक्स को सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक की रेंज के साथ पेश किया जा सकता है
स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Iniq का प्रदर्शन किया। यह इस साल प्रीमियम EV सेगमेंट में प्रवेश कर सकती है।

