शेयर बाजार का सेकेंडरी मार्किट SME कंपनियों के बहुत शानदार रहा. 2023 में लघु एवं मध्यम उद्यमों के सेगमेंट में कुल 182 कंपनियों के आईपीओ आये जो एक रिकॉर्ड है। इनमें ज़्यादातर आईपीओ हिट भी रहे और निवेशकों ने अपना प्यार इनपर जमकर लुटाया और इन आईपीओ में मोटा पैसा लगाया. निवेशकों द्वारा मिले जबरदस्त समर्थन के चलते इनकी कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी शानदार रही. इन 182 कंपनियों ने पब्लिक इशू के जरिए शेयर बाजार से 4,967 करोड़ रुपये जुटाए हैं. बीएसई एसएमई और एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर इन कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है।
इससे पहले साल 2018 में 144 कंपनियों ने अपना SME IPO लॉन्च किया। वहीं 2022 में 109 कंपनियों के SME IPO आए थे। इस तरह यह साल SME IPO के लिहाज से जबरदस्त रहा। 182 एसएमई आईपीओ में से 134 आईपीओ के शेयर लाभ पर सूचीबद्ध हुए हैं जबकि 39 आईपीओ ऐसे थे जिनकी लिस्टिंग पर निवेशकों को नुकसान हुआ।
फायदे में लिस्ट होने वाली कंपनियों में मेसन वोल्वस इंडिया लिमिटेड, एक्सकॉन इवेंट्स मीडिया लिमिटेड गायत्री रबर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड, आरबीएम इंफ्राकॉन लिमिटेड, बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड सहाना सिस्टम्स और श्रीवारी स्पाइसेस एंड फूड्स शामिल हैं. सब्सक्रिप्शन की बात करें तो Trident techlabs 763 गुना सब्सक्राइब हुआ और टॉप पर रहा. इसके अलावा कंचन पैकेजिंग, नेट एवेन्यू टेक, बेंचमार्क कंप्यूटर सोलूशन्स और श्रीवारी स्पाइसेस एंड फूड्स के आईपीओ को भी ज़ोरदार सब्सक्रिप्शन मिला।

