Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»Airtel Business ने 20 मिलियन स्‍मार्ट मीटर्स को पावर-अप करने के लिये IntelliSmart के साथ साझेदारी की
    टेलीकॉम

    Airtel Business ने 20 मिलियन स्‍मार्ट मीटर्स को पावर-अप करने के लिये IntelliSmart के साथ साझेदारी की

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 22, 2023Updated:December 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Airtel Business
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्‍मार्ट मीटरिंग के लिये एंड-टू-एंड आईओटी समाधान की पेशकश, जिसमें हेड एंड सिस्‍टम, मीटर डाटा, क्‍लाउड और एनालिटिक्‍स शामिल है

     मेरठ : भारती एयरटेल (“एयरटेल”), भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक है, ने आज इंटेलिस्‍मार्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक महत्‍वपूर्ण साझेदारी किए जाने की घोषणा की है। इंटेलिस्‍मार्ट एक अग्रणी स्‍मार्ट मीटरिंग एवं डिजिटल समाधान प्रदाता है और इस साझेदारी के तहत 20 मिलियन स्‍मार्ट मीटर्स को पावर-अप किया जाएगा।

    यह क्‍लाउड और एनालिटिक्‍स के साथ स्मार्ट मीटरिंग एप्लिकेशन जैसे हाई एंड सिस्‍टम्‍स में एयरटेल का प्रवेश भी दिखाती है। यह देश में स्‍मार्ट मीटरिंग के क्षेत्र में इस तरह कीसबसे बड़ी डील है और यह विभिन्‍न सेक्‍टर्समें एयरटेल के तेजी से बढ़ रहे आईओटी डिप्‍लॉयमेंट के लिये महत्‍वपूर्ण योगदान देगी।

    एयरटेल के आईओटी प्रस्‍ताव में इसके स्‍वामित्‍व वाला प्‍लेटफॉर्म ‘एयरटेल आईओटी हब’ शामिल है। यह स्‍मार्ट मीटर्स की एडवांस्‍ड एनालिटिक्‍स से ट्रैकिंग और निगरानी में कंपनी की मदद करेगा। यह टेल्‍को ग्रेड सिक्‍योरिटी से समृद्ध बेहद उच्‍च विश्‍वसनीयता भी बनाकर रखेगा। आईओटी हब एयरटेल के अपने क्‍लाउड नेटवर्क पर है। इससे एंटरप्राइज यूजर्स को काफी सुरक्षित एवं शानदार तरीके से अरबों उपकरणों तथा प्रयोगों से जुड़ने और उन्‍हें प्रबंधित करने की क्षमता मिलेगी।


    एयरटेल बिजनेस(इंडिया) के सीईओ गणेश लक्ष्‍मीनारायणन ने इस उपक्रम के बारे में कहा, ‘‘हमने देश के सबसे बड़े आईओटी इनेबलर के तौर पर बाजार में अपनी स्थिति को और भी मजबूत किया है। एयरटेल बिजनेस के लिये आईओटी सबसे तेजी से बढ़ रहे बिजनेस सेगमेंट्स में से एक है। और इस डील के साथ हम 250 मिलियन पारंपरिक मीटर्स को स्‍मार्ट मीटर्स के रूप में डिजिटाइज करने के लिये भारत सरकार के लक्ष्‍यमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने की रणनीतिक स्थिति में हैं। अपने प्‍लेटफॉर्म पर देशभर के उपकरणों को कनेक्‍टकरने के साथ हम आईओटी के बाजार में अपनी मौजूदा हिस्‍सेदारी 55.4%(वित्‍त–वर्ष 23-24 की पहली तिमाही तक) को असाधारणदर से बढ़ाएंगे।’’


    इंटेलिस्‍मार्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रा. लि. के एमडी एवं सीईओ अनिल रावल ने कहा,‘‘भारत का स्‍मार्ट मीटरिंगप्रोग्राम विद्युत वितरण के क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिये सरकार द्वारा उठाये गये महत्‍वपूर्ण कदमों में से एक है। स्‍मार्ट ग्रिड्स के लिये स्‍मार्ट मीटर्स महत्‍वपूर्ण होते हैं और वे पावर सिस्‍टम के डिजिटलाइजेशन की कोशिशों का आधार हैं। भारत में स्‍मार्ट मीटर्स के सबसे बड़े पोर्टफोलियोज में से एक पर क्रियान्‍वयन की तैयारी के साथ हम इस सेक्‍टर में सबसे सक्षम और योग्‍य भागीदारों में से कुछ पर भरोसा कर रहे हैं। इस प्रकार विभिन्‍न समाधान मिलेंगे और हमारे एडवांस्‍ड मीटरिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर (एएमआई) समाधानों का सफल डिप्‍लॉयमेंट हो सकेगा। हमें विश्‍वास है कि एक रणनीतिक भागीदार के रूप में एयरटेल का जुड़ना मजबूत गठजोड़ बनाने के हमारे लक्ष्‍य की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम होगा। इस प्रकार एक मजबूत और सुरक्षित क्‍लाउड-आधारित सेलुलर कम्‍युनिकेशन नेटवर्क के साथबुनियादी ढांचे के हमारे समाधानों को मजबूती मिलेगी।’’


    भारत सरकार ने अगले पाँच वर्षों में 250 मिलियन पारंपरिक मीटर्स को स्‍मार्ट मीटर्स से बदलने का महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍यतय कियाहै। यह एएमआई पहल का हिस्‍सा है। एयरटेल आईओटी अपनी अनूठी क्षमताओं से सरकार के इस लक्ष्‍य को पूरा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है। भारत सरकार के सहयोग से पावर सेक्‍टर के डिजिटाइजेशन द्वारा इस सेक्‍टर में पारदर्शिता एवं उपभोक्‍ता के लिये उनके अनुकूल उपायों की शुरूआत होगी। इससे स्‍मार्ट मीटर्स जैसेनए-नए आविष्‍कारआम हो जाएंगे।

    Airtel Business
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleSBI ने शुरू की कार्ड टोकनाइजेशन सुविधा ‘कार्ड-ऑन-फाइल’
    Next Article लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने जा रही है ज़ोमैटो
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.