भारतीय शेयर बाजार में तेजड़ियों का दौरजारी है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों आज आल टाइम हाई पर खुले, सेंसेक्स ने आज फिर 70 हज़ार का आंकड़ा छुआ मगर अब नीचे कारोबार कर रहा है. वहीँ निफ़्टी 21 हज़ार के ऊपर खुलने के बाद खबर लिखे जाने तक 21 हज़ार के ऊपर है। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 18 और निफ़्टी 17 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है. बाजार में पीएसयू बैंक, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, मीडिया और निजी बैंक के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। वहीं एनर्जी, आईटी और इन्फ्रा के शेयरों में बिकवाली दिखाई दे रही है। लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सभी में खरीदारी नज़र आ रही है।
BSE इंडेक्स सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, नेस्ले, आईटीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, कोटक महिंद्रा, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एचसीएल टेक, टीसीएस, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इन्फोसिस, टाइटन कंपनी, भारतीय एयरटेल, एलएंडटी, Maruti Suzuki , एक्सिस बैंक और NTPC के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाज़ारों की बात करें तो ज्यादातर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हांगकांग, टोक्यो, जकार्ता और सियोल के बाजारों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिका के बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। एफआईआई की ओर से भारतीय बाजारों में शुक्रवार को 1,262 करोड़ की खरीदारी की गई थी। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.31 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.62 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

