भारतीय शेयर बाज़ारों में इन दिनों बहार चल रही है और जब शेयर अपनी उड़न पर होता है तो बाजार में कम्पनियाँ अपने पब्लिक इशू लेकर आती है ताकि इशू सब्सक्राइब होने में कोई कठिनाई न हो. इन पब्लिक इशू के ज़रिये निवेशकों के पास कमाई का भी बढ़िया मौका होता है विशेषकर शार्ट टर्म निवेशकों के लिए ये सहालग के दिन होते हैं. वो चढ़ते बाजार का फायदा इन आईपीओ के ज़रिये उठाते हैं और बहुत कम दिनों में मोटा माल कमा लेते हैं. आईपीओ की इस सहालग में अगले हफ्ते कई कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। आईपीओ के जरिए ये कंपनियां शेयर बाजार से सामूहिक रूप से लगभग 2,500 करोड़ रुपये जुटाएंगी. चलिए जानते हैं कि किन किन कंपनियों के पब्लिक इशू अगले हफ्ते आने वाले हैं।
आईपीओ इंडिया शेल्टर फाइनेंस का है जो 13 दिसंबर को खुलेगा। आम निवेशक 15 दिसंबर तक इसमें बोली लगा सकते हैं। इश्यू का साइज कुल 1,200 करोड़ रुपये का होगा जिसमें से 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 400 करोड़ रुपये का OFS होगा. इसका प्राइस बैंड 469-473 रखा गया है। लॉट साइज 30 शेयर है। इंडिया शेल्टर फाइनेंस 50 लाख रुपये तक के मकानों की फाइनेंसिंग करने वाली एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है।
डोम्स इंडस्ट्रीज आईपीओ का है जो 13 से 15 दिसंबर के बीच खुलेगा। इस आईपीओ में 350 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 850 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। डोम्स इंडस्ट्रीज स्टेशनरी और कला व्यवसाय में कारोबार करती है। डोम्स इंडस्ट्रीज भारत के अलावा 40 अन्य देशों के साथ कारोबार करती है।
श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी के आईपीओ का साइज 24 करोड़ रुपये होगा और इसका प्राइस बैंड 65 रुपये तय किया गया है। वहीं, सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के IPO का साइज 23 करोड़ रुपये होगा, प्राइस बैंड 43 रुपये से 46 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा प्रेस्टोनिक इंजीनियरिंग का आईपीओ 23 करोड़ रुपये का होगा. 32.36 लाख शेयरों का यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा जो 11 से 13 दिसंबर तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा. एसजे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 12 से 14 दिसंबर के बीच खुलेगा, इस इश्यू का आकार 48 करोड़ रुपये है।

