Close Menu
    What's Hot

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026

    Dolphin’s Pearl Deluxe Slot 200 Prozentzahl nv casino Kasino Prämie Umsetzbar Tagesordnungspunkt Runde Bei Novomaticessential Homme Magazine

    June 12, 2026

    Genie’s nv casino Quäntchen Casinospiel

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»बजाज ऑटो, M&M के लिए अच्छा गया नवम्बर का महीना
    ऑटोमोबाइल

    बजाज ऑटो, M&M के लिए अच्छा गया नवम्बर का महीना

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2023Updated:December 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    बजाज ऑटो, M&M के लिए अच्छा गया नवम्बर का महीना
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो और कार-एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर महीने में अपनी बिक्री में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया है। घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन के कारण बढ़ी मांग में दोनों कंपनियों की बिक्री मात्रा में बढ़ोतरी का बड़ा योगदान है। बजाज ऑटो ने दोपहिया वाहनों की बिक्री में 77 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त हासिल की है। वहीं, नवंबर महीने के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल थोक बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

    नवंबर में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 4,03,003 यूनिट रही। कंपनी ने नवंबर 2022 में 3,06,719 यूनिट्स की बिक्री की थी। बजाज ऑटो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पिछले महीने दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों सहित कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 69 प्रतिशत बढ़कर 2,57,744 यूनिट हो गई। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 1,52,883 यूनिट था। हालांकि, नवंबर में कंपनी का निर्यात 6 फीसदी घटकर 1,45,259 वाहन रह गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,53,836 वाहन विदेशी बाजारों में भेजे गए थे.

    बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री नवंबर में 2,18,597 इकाई रही जो पिछले साल की तुलना में 77 प्रतिशत अधिक है। बजाज ऑटो ने नवंबर 2022 में 1,23,657 वाहन सेल किये थे। हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 6 फीसदी गिरकर 1,30,451 रह गया। नवंबर 2023 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 3,49,048 यूनिट रही जो पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।बजाज ऑटो के मुताबिक नवंबर 2023 में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 53,955 इकाई रही।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की नवंबर में कुल थोक बिक्री ईयर टू ईयर 21 प्रतिशत बढ़कर 70,576 यूनिट हो गई। कंपनी ने नवंबर 2022 में 58,303 वाहनों का एक्सपोर्ट किया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उसने पिछले महीने 39,981 यूटिलिटी वाहनों की सप्लाई की, जो पिछले साल की इसी अवधि से 32 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने 30,238 यूटिलिटी वाहनों की सप्लाई की थी। हालांकि, नवंबर 2023 में यूटिलिटी वाहनों का एक्सपोर्ट 42 प्रतिशत घटकर 1,816 यूनिट रह गया। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 3,122 इकाई था।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा के मुताबिक मजबूत मांग की वजह से एसयूवी सेगमेंट में तेज़ी बरकरार रही है. फेस्टिवल सीजन अच्छा रहा लेकिन कुछ हिस्सों की आपूर्ति में चुनौतियां भी थीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के मुताबिक, नवंबर 2023 में उसके ट्रैक्टरों की थोक बिक्री 32,074 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 30,528 था। धनतेरस और दिवाली के दौरान खुदरा बिक्री भी अच्छी रही.

    auto sector automobile bajaj auto november sales
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाजार को पसंद आये एग्जिट पोल के अनुमान, भरी उड़ान
    Next Article जानिए कम्पाउंडिंग इंटरेस्ट का कमाल, इतने वर्ष में जमा हो सकते हैं एक करोड़ रूपये
    News Desk

    Related Posts

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026

    Dolphin’s Pearl Deluxe Slot 200 Prozentzahl nv casino Kasino Prämie Umsetzbar Tagesordnungspunkt Runde Bei Novomaticessential Homme Magazine

    June 12, 2026

    Genie’s nv casino Quäntchen Casinospiel

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ᐈ Dolphins nv casino Pearl Für nüsse Vortragen Bloß Registrierung ᐈ
    June 12, 2026
    Wie man 2026 im Online-Glücksspiel erfolgreich wird: Ein praktischer Leitfaden
    June 12, 2026
    Greatest No-deposit Instant significant link Detachment Dollars App Gambling enterprises 2026
    June 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.