Close Menu
    What's Hot

    Casinos bedingungslos bei Bundesrepublik deutschland: Beste Versorger 2026

    June 10, 2026

    Slots angeschlossen zum besten geben within Löwen Play Echtgeld

    June 10, 2026

    Tagesordnungspunkt 10 Möglich Live Casinos unter zuhilfenahme von Live Dealer Spielen

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»GST काउंसिल की बैठक 28 मई को
    अन्य

    GST काउंसिल की बैठक 28 मई को

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    GST Council meeting on 28 May
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जीएसटी काउंसिल (GST Council) की अगली बैठक 28 मई को होगी। राज्य सरकारों के वित्त मंत्रियों के आग्रह पर कोविड से संबंधिक पॉलिसी पर चर्चा के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST Council की 43वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। आपको बता दें कि GST Council की यब बैठक 7 महीने बाद हो रही है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बैठक की जानकारी दी। इससे पहले GST Council की बैठक अक्टूबर 2020 में हुई थी। 28 मई को होने वाली बैठक में कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्यों हो रहे नुकसान के कारण राज्यों द्वारा मांगी जाने वाली फिस्कल सपोर्ट यानी आर्थिक मदद पर जीएसटी काउंसिल को फैसला करना पड़ सकता है।

    राज्यों द्वारा फिस्कल सपोर्ट की डिमांड के साथ FY22 जीएसटी कम्पेंसेशन यानी जीएसटी क्षतिपूर्ति मुआवजा और GST रेट को लेकर भी फैसला होने की संभावना है। आपको बता दें कि जीएसटी रेवेन्यू में आई कमी की भरपाई के लिए FY21 में केंद्र सरकार ने एक फाइनेंसिंग मेथड पर सहमति बनाई थी। आगामी बैठक में इसे FY22 के लिए भी जारी रखने या नहीं रखने पर फैसला हो सकता है।

    केंद्र सरकार ने कोविड से संबंधित मेडिकल सप्लाई और वैक्सीन पर इंपोर्ट ड्यूटी में पहले ही राहत दे दी है। राज्यों की डिमांड ऐसी ही राहत स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले वैक्सीन को भी देने की है। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले यह कह चुकी हैं कि मैन्युफैक्चरर्स को टैक्स क्रेडिट देने से आम उपभोक्ताओं को नुकसान होगा।

    आपको बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के केंद्र सरकार से राज्यों को फिस्कल सपोर्ट देने और वैक्सीन पर टैक्स में राहत देने की मांग की है। नवीन पटनायक ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि राज्यों को 18 से 45 साल के लोगों के लिए वैक्सीन खरीदने में GST से राहत दी जाए। इससे राज्यों पर कम बोझ पड़ेगा और सभी को वैक्सीन मिल सकेगी।

    gst
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकेयर्न एनर्जी ने एयर इंडिया को अमेरिका की कोर्ट में घसीटा
    Next Article कोरोना के बढ़ते कहर का असर: FPI ने मई में अबतक भारतीय बाजारों से निकाले 6,452 करोड़ रुपये
    Finance Khabar

    Related Posts

    Casinos bedingungslos bei Bundesrepublik deutschland: Beste Versorger 2026

    June 10, 2026

    Slots angeschlossen zum besten geben within Löwen Play Echtgeld

    June 10, 2026

    Tagesordnungspunkt 10 Möglich Live Casinos unter zuhilfenahme von Live Dealer Spielen

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Selbige 8 besten Online-Casinos Deutschlands 2026 im Einigung
    June 10, 2026
    Diese 8 besten Verbunden-Casinos Deutschlands 2026 inoffizieller mitarbeiter Vergleich
    June 10, 2026
    Jackpot de Spielsaal Erfahrungen 2026 Fun Casino qua kostenfrei Games
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.