नई दिल्ली: फ्यूचर ग्रुप को उम्मीद है कि जनवरी आखिर तक उसके रिटेल कारोबार में बिक्री सामान्य हो जाएगी. यह बात ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने कही है. कोविड19 की वजह से पैदा हुई रुकावटों से फ्यूचर ग्रुप के रिटेल कारोबार को झटका लगे लगभग एक साल होने को आया है. बियानी ने कहा कि फ्यूचर ग्रुप की मौजूदा बिक्री, कोविड से पहले की बिक्री के लगभग 60 फीसदी तक पहुंच गई है और कारोबार काफी हद तक सामान्य हो चुका है.
बियानी ने यह भी कहा है कि अमेजन द्वारा पैदा की गई रुकावट के बावजूद दिग्गज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर ग्रुप के बीच सौदे को जल्द ही नियामकीय मंजूरी मिल जाएगी. फ्यूचर ग्रुप ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 24,713 करोड़ रुपये में अपना रिटेल कारोबार बेचने के लिए सौदा किया है.

