मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज अपना रिकॉर्ड हाई बनाया. हालांकि बाद में कुछ कमजोरी के साथ लेकिन बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई. कारोबार के शुरू में ही सेंसेक्स ने पहली बार 47000 का स्तर पार किया. हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दायरे में कारोबार देखने को मिला है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 70 अंकों की तेजी के साथ 46961 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 20 अंकों की तेजी के साथ 13761 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीददारी रही है. लेकिन बैंक और फाइनेंशियल शेयर कमजोर हुए हैं. कल के कारोबार में सेंसेक्स 47000 का स्तर के करीब पहुंचा था. इंफोसिस, बजाज आटो और एसबीआई जैसे शेयरों में आज तेजी रही है. वहीं, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक में कमजोरी देखने को मिली. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो गुरूवार को डाउ जोंस 149 अंक बढ़कर बंद हुआ था. वहीं आज एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख रहा है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 17 शेयरों में तेजी रही है, जबकि 13 लाल निशन में बंद हुए हैं. टॉप गेनर्स की बात करें तो इनमें इंफोसिस, बजाज आटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल और टाइटन शामिल हैं. वहीं ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और एयरटेल टॉप लूजर्स में हैं.
आज के कारोबार में निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 3 हरे निशान में बंद हुए हैं. आईटी और फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसदी और 1.3 फीसदी तेजी है. एफएमसीजी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुआ है. बैंक, आटो मेटल, फाइनेंशियल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

