Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»यह कम्पनिया चला सकती हैं भारत में निजी ट्रेने
    अन्य

    यह कम्पनिया चला सकती हैं भारत में निजी ट्रेने

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में निजी ट्रेनों की चलाने की रेस में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं. इनमें लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), जीएमआर, वेलस्पन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने सरकार के पास आवेदन किया है. इस रेस में और भी कुछ बड़े नाम हैं, जिनका आवेदन योग्य पाया गया है. रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए जल्द ही रेलवे देश के चुनिंदा रूट पर 151 प्राइवेट ट्रेन चलाने जा रही है. सरकार की इस खास योजना के तहत मार्च 2023 से 12 प्राइवेट ट्रेन पटरी पर उतर जाएंगी. 2027 तक इनकी संख्या बढ़ा कर 151 कर दी जाएगी, जो कुल ट्रेनों का 5 फीसदी है.

    एलएंडटी, जीएमआर, वेलस्पन उन कंपनियों में से हैं जिन्हें ट्र्रेनों के निजी परिचालन के आवदेन प्रस्ताव (आरएफपी) चरण में भाग लेने योग्य पाया गया है. इन 151 ट्रेनों का परिचालन 12 क्लस्टर्स में किया जाना है. रेल मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निजी ट्रेन आपरेट करने के लिए 16 कंपनियों से 120 आवदेन मिले थे. इनमें से 102 आवदेनों को योग्य पाया गया है.

    भारतीय रेल नेटवर्क पर निजी यात्री रेलगाड़ी परिचालन से 30,000 करोड़ रुपये का निजी निवेश आने की उम्मीद है. इसके लिए निजी क्षेत्र की इकाइयों को दो चरण वाली प्रतिस्पर्धात्मक एवं पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसमें पात्रता आवेदन (आरएफक्यू) और आवेदन प्रस्ताव (आरएफपी) की प्रक्रिया शामिल है. सरकार ने 12 संकुल के लिए आरएफक्यू एक जुलाई 2020 को जारी किया था. इसके तहत मिले आवेदन 7 अक्टूबर 2020 की तय तिथि को ओपेन किए गए.

    यात्री रेलगाड़ी निजी परिचालन परियोजना के आरएफपी चरण के लिए योग्य पायी गयी कंपनियों में अरविंद एविएशन, भेल, कंस्ट्रक्शंस वाई ऑक्जिलर डी फेरोकैरीज, क्यूब हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, गेटवे रेल फ्रेट लिमिटेड, जीएमआर हाईवेज लिमिटेड, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और मालेमपति पावर प्राइवेट लिमिटेड जैसे नाम भी शामिल हैं.

    private trains
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलॉकडाउन ने चौपट की लुधियाना वुलन हौजरी इंडस्ट्री, 5000 करोड़ का झटका
    Next Article Gland Pharma IPO की बाजार में शानदार लिस्टिंग
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.