एसआईपी के इनफ्लो बने हुए हैं, इसका सबूत है कि फंड लगातार नई स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। सुंदरम म्युचुअल फंड ने सर्विस सेक्टर से जुड़ा एक नया फंड लॉन्च किया है। सुंदरम म्युचुअल फंड के एमडी और सीईओ, सुनील सुब्रमणियम का मानना है कि जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल इकोनॉमी पर जोर से सर्विस सेक्टर में ग्रोथ बढ़ेगी।
सुनील सुब्रमणियम के मुताबिक फंड का फोकस सर्विस सेक्टर की ग्रोथ पर रहेगा। सर्विस सेक्टर की बेहतरीन कंपनियों में निवेश होगा। फंड में स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप कंपनियां शामिल होंगी। आगे सर्विस सेक्टर में तेज ग्रोथ की उम्मीद है।

