Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»RBI छोड़ सकता है ब्याज दरों में नरमी का रुख: रिपोर्ट
    अन्य

    RBI छोड़ सकता है ब्याज दरों में नरमी का रुख: रिपोर्ट

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    नियमों के उल्लंघन पर RBI ने 14 बैंकों पर ठोंका जुर्माना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था के उम्मीद से ज्यादा तेज रिकवरी कर रही है और भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों में नरमी के रुख को अब छोड़ सकता है. वैश्विक स्तर पर पूर्वानुमान लगाने वाली कंपनी ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति औसतन 6 फीसदी से ज्यादा रहेगी और केंद्रीय बैंक दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को बरकरार रखेगा.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता मुद्रास्फीति अक्टूबर में कोविड-19 से पूर्व के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. ईंधन को छोड़कर दूसरी लगभग हर श्रेणियों में दाम बढ़े हैं. इसके मुताबिक, चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति अपने अधिकतम स्तर पर होगी और 2021 में हमें इस पर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

    अंडों और सब्जियों के दाम बढ़ने से अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति करीब साढ़े छह साल के उच्चतम स्तर 7.61 फीसदी पर पहुंच गई है. यह रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से कहीं ज्यादा है. सितंबर 2020 में खुदरा महंगाई 7.27 फीसदी पर थी.

    ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा कि उसी समय मजबूत डेटा यह दिखाता है कि अर्थव्यवस्था अनुमान से अधिक रिकवर कर रही हो सकती है. ऐसे में, हम एक रोचक संभावना देख रहे हैं कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में नरमी के रुख को अब खत्म सकता है.

    मूडीज इन्वेस्टर्स समिट ने इस साल भारत के लिए अपने जीडीपी के पूर्वानुमान को पहले से सुधारकर 2020 कैलेंडर ईयर में (-) 8.9 फीसदी कर दिया है. अर्थव्यवस्था लंबे और सख्त लॉकडाउन के बाद वापसी कर रही है लेकिन रिकवरी में समय लगेगा.

    RBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइस दिवाली विक्रेताओं ने बेचा 72 हजार करोड़ का सामान
    Next Article 17 नवंबर को पेश होगा Honda Civic का 11th जेनरेशन
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.