नयी दिल्ली: हेल्थकेयर और हाइजीन कंपनी यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड (ईएफएल) ने दिल्ली में 25 लाख रुपये के नकली उत्पादों का एक बड़ा भंडार जब्त किया है|
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस संबंध में मनोज सेठी नामक व्यक्ति के विरूद्ध कॉपीराइट एक्ट और इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस व्यक्ति पर धोखे से यूरेका फोर्ब्स का ब्राण्ड नाम कॉपी कर उत्पाद बचने और यूरेका फोर्ब्सं के उत्पादों के कई विजुअल फीचर नकल करने का आरोप है।

