Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»बैंक»बैंक ऑफ बड़ौदा ने भावनात्‍मक कल्‍याण के लिए अग्रणी कदम उठाया – कर्मचारी सहायता कार्यक्रम किया शुरू
    बैंक

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने भावनात्‍मक कल्‍याण के लिए अग्रणी कदम उठाया – कर्मचारी सहायता कार्यक्रम किया शुरू

    fkhabarBy fkhabarNovember 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    bob
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा, जो भारत का प्रमुख सरकारी बैंक है और अनेक नई-नई परिकल्‍पनाओं, पद्धतियों एवं प्रक्रियाओं को लाने व अपनाने में अग्रणी रहा है, ने अब कर्मचारियों के हित में नया ‘इंप्‍लॉयी असिस्‍टेंस प्रोग्राम (कर्मचारी सहायता कार्यक्रम)’ शुरू किया है।

    इंप्‍लॉयी असिस्‍टेंस प्रोग्राम का उद्देश्‍य, साइकोलॉजिकल काउंसलिंग एवं कंसल्टिंग प्रोग्राम के जरिए व्‍यक्तिगत एवं पेशागत समस्‍याओं को हल करने में कर्मचारियों की सहायता करना है। वर्कप्‍लेस काउंसलिंग का महत्‍व समझ चुकने के बाद, बैंक ने इन समस्‍याओं को हल करने और कर्मचारियों के मनोबल को बनाये रखने में सहायता हेतु यह पहला कदम उठाया है। बैंक द्वारा शुरू में मुंबई ज़ोन एवं अपने कॉर्पोरेट ऑफिस में यह प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसमें ईएपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पर्सनल काउंसलिंग के अलावा कई चैनलों के जरिए सहायता प्रदान करते हुए प्रौद्योगिकी का व्‍यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है।  

    बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, श्री संजीव चड्ढा ने कहा, ”वर्तमान परिदृश्‍य में कार्यस्‍थल पर काउंसलिंग अधिक महत्‍वपूर्ण हो गया है, चूंकि कार्यस्‍थल पर भावनात्‍मक पहलुओं और तनाव ने कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य को अत्‍यधिक प्रभावित किया है। विशेषीकृत सेवा प्रदाता के सहयोग से बैंक द्वारा उपलब्‍ध करायी जाने वाली यह सेवा सुरक्षित, अनालोचनात्‍मक एवं अत्‍यंत गोपनीय है और यह कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए 24/7 उपलब्‍ध है।”

    बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री एस.एल. जैन ने कहा, ”हमारे बैंक में कर्मचारी सहायता प्रोग्राम को लागू करने का उद्देश्य कर्मचारियों का भावनात्‍मक रूप से बेहतर ख्‍याल रखना है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और खुशहाल एवं सकारात्‍मक कार्य परिवेश बने जिसका उत्‍पादकता पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़े।”

    श्री प्रकाश वीर राठी, महाप्रबंधक (एचआरएम) ने बताया, ”बैंक के लगभग 60 प्रतिशत कर्मचारियों की उम्र 18-35 वर्ष है। उन्‍हें प्राय: सहकर्मियों/साथियों के प्रभाव, कॅरियर एवं महत्‍वाकांक्षा से जुड़ी समस्‍याओं, संबंध/समायोजन संबंधी समस्‍याओं आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थितियों में, विशेषज्ञों की काउंसलिंग से काफी सहायता मिलेगी और उनकी भावनात्‍मक चिंताओं को दूर करने में समय से सहयोग मिल सकेगा।”

    यह बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा की गयी एक प्रमुख एचआर पहल है जिसको लेकर विश्‍वास है कि यह इसके कर्मचारियों के भावनात्‍मक कल्‍याण एवं जुड़ाव को बेहतर बनाने में महत्‍वपूर्ण रूप से सहयोगी साबित होगा।

    बैंक ऑफ बड़ौदा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआयकर विभाग ने 39 लाख टैक्सपेयर्स को भेज दिए 1.29 लाख करोड़
    Next Article पीवीआर को दूसरी तिमाही में 184.06 करोड़ रुपये का घाटा
    fkhabar

    Related Posts

    SBI ने बदले IMPS चार्ज, 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांसफर पर लगेगी फीस

    August 14, 2025

    ICICI बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, अब सिर्फ ₹15,000 रखने होंगे

    August 14, 2025

    क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.