Close Menu
    What's Hot

    Cashback-Angebote bei Ditobet Casino: So holst du dir Verluste zurück

    June 27, 2026

    God of Casino Österreich: Top-Promotions für neue Spieler im Jahr 2026

    June 27, 2026

    Бозии босуръат ва мукофотҳои аҷиб дар casino Pinco

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»एसबीआई कार्ड ने उपभोक्ताओं को दिया जश्न मनाने का मौका
    क्रेडिट कार्ड

    एसबीआई कार्ड ने उपभोक्ताओं को दिया जश्न मनाने का मौका

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • एसबीआई कार्ड लेकर आया अपने फेस्टिव ऑफर्स
    • 2 हजार शहरों में मिलेंगे 1000 से ज्यादा ऑफर्स

    मेरठ: भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड इस त्योहारी सीजन में अपने कार्डधारकों को जश्न मनाने का पूरा मौका दे रही है।2 हजार शहरों के लिए 1000 से ज्यादा ऑफर्स दे रही एसबीआई कार्ड त्योहार पर खरीदारी करने का शानदार अनुभव प्रदान करेगी। इन ऑफर्स की व्यापक रेंज में 300 से ज्यादा राष्ट्रीय, 700 से ज्यादा रीजनल एवं हाइपरलोकल ऑफर्स शामिल हैं।

    भारत में शुरू हो रहे त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की खुशियों को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिये एसबीआई कार्ड ने फैशन और लाइफस्टाइल, इलेक्ट्राॅनिक्स, मोबाइल, ज्वैलरी, डिपार्टमेंटल स्टोर, ट्रैवेल एवं ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे क्षेत्रों में आफर्स दिये हैं। यह ऑफर्स अमेजन, ब्रैंड फैक्ट्री, क्रोमा, कैरेटलेन, फैबइंडिया, फर्स्ट क्राई, ग्रोफर्स, होमसेंटर, सैमसंग मोबाइल, लाॅयड्स, मोर हाइपरमार्केट, मोर सुपरमार्केट, पैंटालून्स और क्लिक्स जैसे प्रमुख ब्रांड्स पर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं। इन ऑफर्स में आकर्षक कैशबैक्स एवं 10 प्रतिशत तक के इंस्टैंट डिस्काउंट्स उपभोक्ताओं को मिल सकेंगे। गौरतलब है कि एसबीआई कार्ड फ्लिपकार्ट के ‘द बिग बिलियन डेज’ ऑनलाइन शाॅपिंग फेस्टिवल के लिए एक्सक्लूसिव क्रेडिट कार्ड पार्टनर भी है।

    एसबीआई कार्ड द्वारा दिये जा रहे फेस्टिव ऑफर्स के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के एमडी और सीईओ श्री अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, “हर साल हमारा प्रयास रहता है कि हम अपने ग्राहकों को आफर्स देकर उनको खरीदारी में बचत दिला सके। इस साल हमने 1000 ऑफर्स तैयार किए हैं, यह ऑफर्स 2000 शहरों में मौजूद स्टोर में और ऑनलाइन दोनों जगहों पर राष्ट्रीय एवं स्थानीय दुकानदारों के पास उपलब्ध होंगे। इन आफर्स का लाभ हमारे कार्डधारक सभी श्रेणियों में उठा सकेंगे। एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब 1.3 लाख से अधिक स्टोर्स पर खरीदारी के लिए ईएमआई सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
    एसबीआई कार्ड ने राष्ट्रीय ऑफर्स के अलावा, छोटे कस्बों एवं शहरों के उपभोक्ताओं के लिए कई क्षेत्र विशिष्ट एवं हाइपरलोकल ऑफर्स भी तैयार किए हैं। ग्राहक 84,500 दुकानदारों और 1.3 लाख से अधिक स्टोर्स पर ईएमआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इलेक्ट्राॅनिक्स और मोबाइल की श्रेणी में 14 ब्रैंड्स पर बिना किसी अतिरिक्त लागत के ईएमआई का फायदा उठाया जा सकता है।

    SBI Card
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमामूली बढ़त पर बंद हुए शेयर बाजार
    Next Article ई नीलामी के जरिये कोल इंडिया के आवंटन में करीब 65 प्रतिशत की बढ़त
    Finance Khabar

    Related Posts

    क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट पर पाएं ज्यादा रिवॉर्ड – जानिए आसान और स्मार्ट तरीके

    July 9, 2025

    SBI क्रेडिट कार्ड वालों के लिए झटका: अब नहीं मिलेगा 1 करोड़ का ‘फ्री इंश्योरेंस वाला झूला’

    June 18, 2025

    1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

    June 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unlock exciting casino bonuses in Bangladesh: your guide to free sign-up rewards
    June 26, 2026
    Slot Hopper Casino betaalmethoden: veilig en snel geld storten en opnemen
    June 26, 2026
    Como o suporte 24/7 do Spinline Casino melhora sua experiência de jogo
    June 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.