स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड ने समझौता किया है जिसके तहत खुदरा विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान और फाइनेंसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध करके उनकी जरूरतों को पूरा किया जाएगा. इस समझौते से HUL के खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए डिजिटल सॉल्यूशन मिलेंगे. यह HUL के विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को एसबीआई के कस्टमाइज सॉल्यूशन के जरिए डिजिटल तौर पर सशक्त करेगा. इस समझौते के तहत बैंक कंपनी के विक्रेताओं को 50 हजार रुपये तक की इंस्टैंट पेपरलेस ओवरड्राफ्ट की सुविधा और डिस्ट्रीब्यूटर्स को फाइनेंसिंग सोल्यूशन पेश करेगा.
बयान में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए, कि छोटे शहरों में भी ग्राहकों को डिजिटल भुगतान का विकल्प मिले, बैंक देशभर में कई HUL टच प्वॉइंट्स पर SBI प्वॉइंट ऑफ सेल मशीन इंस्टॉल करेगा. इसके अलावा एसबीआई HUL के विक्रेताओं को UPI बेस्ड सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगा जिससे वे अपने डीलर्स को बिना किसी रूकावट, सुरक्षित और इंस्टैंट कैशलेस पेमेंट कर सकें. इसके लिए उन्हें HUL के रिटेलर ऐप्लीकेशन शिखर का इस्तेमाल करना होगा.
बैंक HUL के कर्मचारियों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का ऑप्शन भी पेश करेगा. इसे एसबीआई की माइक्रोसाइट के जरिए पेश किया जाएगा जो HUL के इंटरानेट पर होगी.

