भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस (Bharti AXA Life Insurance) ने एक यूनिट लिंक्ड पर्सनल इंश्योरेंस प्लान ‘भारती एक्सा लाइफ वैल्थ प्रो’ लाॅन्च किया है. जिसमें रेगुलर सेविंग, बेहतर सुरक्षा व मार्केट लिंक्ड रिटर्न के ट्रिपल बेनेफिट मिलता है. भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, भारती इंटरप्राइजेज और दुनिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एक्सा का ज्वाइंट वेंचर है. यह नया वैल्यू-लोडेड यूलिप प्रोडक्ट ग्राहकों को अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा. ‘भारती एक्सा लाफ वैल्थ प्रो’ में ग्राहकों को बचत, बीमा व मार्केट लिंक्ड रिटर्न का ट्रिपल फायदा मिलेगा.
इस प्लान के तहत 91 दिन की आयु से लेकर 99 साल की उम्र तक प्रोटेक्शन एवं वैल्थ क्रिएशन बेनेफिट्स मिलेगा. इसका लाभ एकमुश्त या सीमित अवधि में प्रीमियम भुगतान कर लिया जा सकता है. भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ पराग राजा का कहना है कि विभिन्न सुरक्षा व निवेश उत्पादों के चयन की दिक्कत दूर करने के लिए भारती एक्सा लाइफ वैल्थ प्रो सुरक्षा पर केंद्रित निवेश सॉल्यूशन है. इसमें ग्राहकों को कई अन्य लाभ मिलते हैं. इसमें पाॅलिसीधारक निवेश के साथ-साथ रिस्क कवर भी ले सकेंगे.

