Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap 2.30 लाख करोड़ रु बढ़ा
    इक्विटीज

    टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap 2.30 लाख करोड़ रु बढ़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Indian stock market will keep an eye on MPC meeting
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,30,219.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. सप्ताह के दौरान 10 शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 68,430.18 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,948.29 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान एचडीएफसी का मार्केट कैप 38,484.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,83,771.94 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 34,892.98 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,05,629.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

    कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में 33,649.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,39,980.79 करोड़ रुपये रहा. इन्फोसिस का एमकैप 22,489.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,74,242.93 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 16,285.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,16,239.59 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 8,810.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,363.69 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,169.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,067.57 करोड़ रुपये और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 2,008.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,30,824.35 करोड़ रुपये रहा.

    इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,141.77 करोड़ रुपये घटकर 13,72,017.43 करोड़ रुपये रह गया. मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्लोलॉजीज का स्थान रहा.

    equities
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटर्म इंश्योरेंस प्लान को ऑनलाइन खरीदने के फायदे
    Next Article ईएसआईसी योजना के लाभों का दावा करने के लिए सरकार ने शर्त को आसान बनाया
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.