नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,45,194.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,308.39 अंक या 3.49 प्रतिशत के लाभ में रहा।
सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 37,692.7 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,632.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 34,425.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,039.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 25,091.57 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,430.66 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,789.36 करोड़ रुपये बढ़कर 15,04,587.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 14,244.15 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,54,574.08 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,053.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,58,346 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का मूल्यांकन 4,064.73 करोड़ रुपये बढ़ंकर 4,92,243.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

