Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»5 ऐसे कारण, जो FD में निवेश को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्मार्ट विकल्प बनाते हैं
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    5 ऐसे कारण, जो FD में निवेश को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्मार्ट विकल्प बनाते हैं

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 22, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Image - Finance Khabar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आमतौर पर हम मानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपका कामकाजी जीवन समाप्त हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके पास आमदनी का कोई नियमित स्रोत नहीं हो सकता है। आप अपने रिटायरमेंट की बचत को कम किए बगैर, आमदनी के एक नियमित स्रोत के साथ अपनी जिंदगी के सुहाने वर्षों को अच्छी तरह बिताने का विकल्प चुन सकते हैं। जिन लोगों की रिटायरमेंट बेहद करीब है, उनके लिए अपने कामकाजी जीवन के दौरान बचाए गए पैसों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।

    अपनी बचत को आसानी से बढ़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए, तथा उनके द्वारा रिटायरमेंट हेतु बचत किए गए पैसों की सुरक्षा के लिए, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का विकल्प सबसे बेहतर है। बात चाहे गारंटी के साथ रिटर्न पाने की हो अथवा अपने निवेश को सुरक्षित रखने की बात हो, फिक्स्ड डिपॉजिट आपके रिटायरमेंट के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक विकल्प है। इसी वजह से ज्यादातर निवेशक, जो रिटायरमेंट के करीब होते हैं या जो रिटायरमेंट प्राप्त कर चुके होते हैं, अपने धन की सुरक्षा के लिए कम जोखिम वाले इस विकल्प में निवेश करते हैं।

    आइए देखें कि, किन वजहों से एक वरिष्ठ नागरिक के तौर पर यह आपकी जरूरतों के लिए सबसे आदर्श विकल्प है।

    आइए देखें कि, किन वजहों से एक वरिष्ठ नागरिक के तौर पर यह आपकी जरूरतों के लिए सबसे आदर्श विकल्प है।

    1. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम रिटर्न

    निवेश का अवसर उपलब्ध कराने वाली बजाज फाइनैंस जैसी कंपनियां नए ग्राहकों को 8.10% तक का आकर्षक रिटर्न प्रदान करती हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिक अपने निवेश पर 0.25% अधिक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। चाहे आप अपने माता-पिता के लिए निवेश कर रहे हों या फिर अपनी रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हों, आप बजाज फाइनैंस FD में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं, जहां 36 महीने या इससे अधिक समय तक निवेश करने पर आपको 8.35% तक का आकर्षक रिटर्न मिलता है।

    अगर आप अलग-अलग समयावधि में अपने रिटर्न में बदलाव को समझना चाहते हैं, तो वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीचे दी गई गणना पर एक नज़र डालें।

    जमा राशि (रुपये में) समयावधि (वर्षों में) ब्याज़ दर (% में) ब्याज के रूप में भुगतान (रुपये में) मैच्योरिटी के तौर पर आमदनी (रुपये में)
    20,00,000 2 8.15 3,39,284 23,39,284
    20,00,000 3 8.35 5,43,998 25,43,998

    FD हेतु आवेदन करते समय आप ऑटो-रिन्यूअल सुविधा का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस तरह, मैच्योरिटी पर होने वाली आपकी आमदनी का फिर से निवेश किया जाएगा। इस सुविधा की वजह से आपका रिटर्न कई गुना बढ़ जाएगा। ऑटो-रिन्यूअल सुविधा का विकल्प चुनने पर, बजाज फाइनैंस आपको मौजूदा ब्याज़ दर पर 0.10% अतिरिक्त ब्याज़ दर प्रदान करता है।

    • अपने नियमित खर्च के अलावा कभी-कभी होने वाले खर्चों को आसानी से पूरा करें

    रिटायरमेंट लेने के बाद, आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों के अलावा कभी-कभी होने वाले खर्चों को भी पूरा करना होगा तथा निर्धारित लक्ष्य को भी हासिल करना होगा। उदाहरण के लिए, आप अपने बच्चों को कोई प्रॉपर्टी उपहार में दे सकते हैं, शादी के खर्चों की व्यवस्था कर सकते हैं, एक शानदार पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, अपने होम लोन का समय से पहले भुगतान कर सकते हैं, इत्यादि। इस तरह की हर जरूरत को सुविधाजनक तरीके से पूरा करने के लिए, आप अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समयावधि की FD में निवेश कर सकते हैं। इस तरह, आपके पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि हमेशा मौजूद रहेगी।

    बजाज फाइनैंस के सीनियर सिटीजन फिक्स्ड डिपॉजिट की मदद से, आप 12 से 60 महीने तक की समयावधि का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी पसंद के अनुसार मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। मासिक खर्चों को पूरा करने के लिए, आप FD में निवेश करके मासिक भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं, जबकि कभी-कभी सामने आने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए आप मेच्योरिटी पर देय FD में निवेश कर सकते हैं।

    • आपातकालीन परिस्थितियों में लोन प्राप्त करें

    आपको अपने जीवन में किसी भी वक्त आपात स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक वरिष्ठ नागरिक के तौर पर, अक्सर आपको अपने इलाज से संबंधित आपात स्थिति से जूझना पड़ सकता। इस तरह की परिस्थितियों में आपकी सहायता के लिए, बजाज फाइनैंस आपको अपने FD को कलैटरल के रूप में गिरवी रखने और उस पर लोन लेने की सुविधा प्रदान करता है। आप इस लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 4 लाख रुपये तक की मंजूरी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं! इस तरह, आप अपने निवेश को तोड़े बिना ही अपनी आपातकालीन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, साथ ही उस पर मैच्योरिटी तक ब्याज़ अर्जित कर सकते हैं।

    • अपने निवेश पर गारंटी के साथ रिटर्न पाएं

    इक्विटी और इसी तरह के दूसरे निवेशों के विपरीत, फिक्स्ड डिपॉजिट बाजार से जुड़े नहीं होते हैं। इसका मतलब यह है कि पूरी समयावधि में आपके ब्याज़ दर में कोई बदलाव नहीं होगा। इस तरह आपको रिटर्न मिलना सुनिश्चित हो जाता है। इसके अलावा, आप FD कैलकुलेटर  की मदद से अपने रिटर्न का पहले ही अनुमान लगा सकते हैं, और इसी के अनुसार अपनी आमदनी की योजना बना सकते हैं।

    • निवेश की सरल प्रक्रिया

    निवेश के दूसरे साधनों के विपरीत, आप फिक्स्ड डिपॉजिट में बिना किसी परेशानी के निवेश कर सकते हैं। आपको सिर्फ आवेदन-पत्र भरकर जमा करना है और फिर आवश्यक भुगतान करना है। बजाज फाइनैंस के साथ, आप अपने घर पर आराम करते हुए भी ऑनलाइन FD में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। विकल्प के तौर पर, आप कंपनी की नजदीकी शाखा पर जा सकते हैं और अपने डेबिट कार्ड के जरिए निवेश कर सकते हैं। अगर आप एक साथ कई FDs में निवेश करना चाहते हैं, तो आप मल्टी-डिपॉजिट सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं। इस सुविधा के जरिए आप एकल चेक का उपयोग करके 5 FDs तक में निवेश कर सकते हैं और इनमें से हर FD के लिए निवेश की अलग-अलग राशि और समयावधि का चयन सकते हैं।

    इसमें अपने FD की निगरानी करना भी उतना ही सरल है। वास्तव में, पूरी समयावधि के दौरान FD के ब्याज़ दर में बदलाव नहीं होता है और आपको सही मायने में इसकी निगरानी की जरूरत नहीं पड़ती है, फिर भी इसकी मैच्योरिटी पर नज़र बनाए रखें। निवेश का अवसर उपलब्ध कराने वाली बजाज फाइनैंस जैसी कंपनियां ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा भी प्रदान करती हैं। इस सुविधा की वजह से, निवेश की समयावधि समाप्त होने के बाद मैच्योरिटी पर होने वाली आपकी आमदनी का फिर से निवेश किया जाता है। निवेश के अनुभव को पूरी तरह परेशानी मुक्त बनाने के लिए, आप हमारे द्वारा आपके घर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, या फिर  बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश कर सकते हैं।

    इसलिए, एक वरिष्ठ नागरिक के तौर पर आप अपनी जमा-पूंजी की सुरक्षा के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं, गारंटी के साथ रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं और अपनी चिंताओं से मुक्ति पा सकते हैं। अगर आप अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं तो आप बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं, जिसे CRISIL और ICRA जैसी रेटिंग एजेंसियों ने इसे क्रमशः FAAA एवं MAAA की उच्चतम स्थिरता रेटिंग दी है।

    #FD Baja Finserv Bajaj Finance Online FD Five Reasons Fixed Deposit Higher returns for senior citizens senior citizens
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleव्यापार संबंधों में निष्पक्ष व न्यायसंगत शर्तों की आवश्यकता: पीयूष गोयल
    Next Article डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.