Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»स्वास्थ्य के बजट में 12.59 फीसदी इज़ाफ़ा
    अन्य

    स्वास्थ्य के बजट में 12.59 फीसदी इज़ाफ़ा

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    health
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को 90,658 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। पिछले साल की तुलना में 12.59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बजट 2023 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को 80,517.62 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

    सरकार द्वारा आवंटित 90,658 करोड़ रुपये की राशि में से 87,656.90 करोड़ रुपये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए 3001.73 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। वहीं, आयुष मंत्रालय का बजट 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,712.49 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

    इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं को एक छतरी के नीचे लाया जाएगा। टीकाकरण और मिशन इंद्रधनुष प्रयासों को तेज करने के लिए नए डिजाइन किए गए यू-विन प्लेटफॉर्म को पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा।

    अंतरिम बजट में नेशनल टेली-मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का बजट 65 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इसके लिए दिल्ली एम्स का बजट बढ़ाकर 4,523 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो पहले 4,278 करोड़ रुपये था. आईसीएमआर का बजट 2,295 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,432 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

    अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा दिया है. अब आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। वे इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे. इसके अलावा वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि सरकार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल की लड़कियों के टीकाकरण को बढ़ावा देगी.

    budget 2024 Health
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपर्यटन को बढ़ावा: बजट में राज्यों को 75,000 करोड़ रुपये का दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण
    Next Article क्या है Equity Market?
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.