सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 152.4 अंक लुढ़ककर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 61 अंक टूटकर खुला। हालाँकि बाज़ार फ़ौरन हरे निशान में लौटा मगर फिर गिरावट आ गयी. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 101 और निफ़्टी में 41 अंकों की गिरावट देखि जा रही है।
BSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी वाले शेयरों में Tata Motors, M&M, ITC, Reliance और SBI का नाम है. वहीँ NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल Adani Enterpris, HDFC Bank, Adani Ports, Tata Motors और Tata Steel में नज़र आ रही है. निफ़्टी के टॉप गेनर्स में M&M, Tata Steel, Apollo Hospital, JSW Steel और Axis Bank का नाम है जबकि सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में Adani Enterpris, Adani Ports, UPL, Asian Paints और Grasim हैं. इसी तरह सेंसेक्स के टॉप लूज़र्स में Asian Paints, Bajaj Finance, Infosys, HUL और Titan Company का नाम शामिल है जबकि टॉप गेनर्स में M&M, Tata Steel, JSW Steel, Axis Bank और NTPC शामिल हैं.
बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाज़ार में आयी बड़ी गिरावट से मार्केट के बड़े खिलाडियों का कॉन्फिडेंस हिला है। उनका मानना है कि अगर निफ्टी 21,900 के नीचे जाता है तो 21500 के नए निचले लेवल पर भी जा सकता है। जानकारों के मुताबिक कुछ समय तक शेयर बाज़ार में गिरावट का ही रुख रहने की सम्भावना है।

