नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 78,127.74 करोड़ रुपये की कमी आयी। इसमें सर्वाधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों में से केवल रिलाययंस इंडस्ट्रीज लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और एचडीएफसी लाभ में रहीं। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12 जून को समाप्त कारोबारी सप्ताह में 28,391.71 करोड़ रुपये लुढ़ककर 5,39,305.38 करोड़ रुपये रहा। भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,638.89 करोड़ रुपये घटकर 3,05,456.66 करोड़ रुपये रहा।
वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 11,882.72 करोड़ रुपये कम होकर 2,53,197.91 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,411.45 करोड़ रुपये घटकर 2,22,918.94 करोड़ रुपये तथा आईटीसी का एमकैप 7,313.87 करोड़ रुपये कम होकर 2,38,469.29 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 4,961.86 करोड़ रुपये घटकर 2,94,772.86 करोड़ रुपये तथा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 3,527.24 करोड़ रुपये कम होकर 7,64,998.67 करोड़ रुपये रहा।
वहीं दूसरी तरफ आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 5,198.31 करोड़ रुपये बढ़कर 10,07,204.41 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी का मूल्यांकन 4,555.28 करोड़ रुपये बढ़कर 3,10,486.85 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का एमकैप 4,464.15 करोड़ रुपये बढ़कर 4,94,862.23 करोड़ रुपये रहा।

