Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»म्यूचुअल फंड: डेट स्कीम में जमकर पैसे लगा रहे हैं निवेशक, 26.77 लाख करोड़ हुआ म्यूचुअल फंड
    फीचर न्यूज

    म्यूचुअल फंड: डेट स्कीम में जमकर पैसे लगा रहे हैं निवेशक, 26.77 लाख करोड़ हुआ म्यूचुअल फंड

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।  डेट स्कीम में मजबूत निवेश और बाजार नियामक सेबी द्वारा कई रेगुलेटरी उपायों से म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है. इसके चलते साल 2019 में म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों में 3.15 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) दिसंबर अंत में 13 फीसदी (3.15 लाख करोड़ रुपये) बढ़कर 26.77 लाख करोड़ रुपये हो गया. साल 2018 के अंत में यह आंकड़ा 23.62 लाख करोड़ रुपये था।

    सालाना आधार पर एयूएम 7.5% बढ़ा

    म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों में बढ़ोत्तरी 2018 के मुकाबले 7.5 फीसदी अधिक रही. हालांकि, 2017 में एयूएम में 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी. इस दौरान, उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 5.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक थीं।

    एयूएम में लगातार 7वें साल बढ़ोत्तरी

    म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों में लगातार 7वें साल बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां नवंबर 2009 में 8.22 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर नवंबर 2019 में 27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं. पिछले 10 सालों में इसमें तीन गुना से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।

    एचडीएफसी म्यूचुअल फंड टॉप पर

    परिसंपत्तियों के आकार के आधार पर, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड शीर्ष स्थान पर है. उसके प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति 3,82,517 करोड़ रुपये रहीं. इसके बाद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ (3,61,506 करोड़ रुपये) और एसबीआई एमएफ (3,52,632 करोड़ रुपये) का स्थान है.

    10 साल में 3 गुना से अधिक उछाल

    क्वांटम म्यूचुअल फंड के सीईओ जिमी पटेल का कहना है कि जब SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) इनफ्लो लगभग 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के साथ प्रभावशाली था, ओवरआल इक्विटी एक्साइटमेंट मिसिंग था. इसका सकारात्मक पक्ष यह है कि निवेशकों ने इक्विटी निवेश में अपना पूरा विश्वास नहीं खोया है, बल्कि एसआईपी के जरिए निवेश पर भरोसा किया है. इंडस्ट्री का एयूएम नवंबर 2009 में 8.22 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर नवंबर 2019 में 27 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 10 साल में तीन गुना से अधिक का उछाल है।

    26.77 lakh are investing crore heavily in debt schemes Mutual funds: Investors mutual funds?
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनए साल पर करनी है एफडी, यहां देखें 1, 3 और 5 साल के लिए किस बैंक में कितना ब्याज
    Next Article अमेरिकी हमले के बाद सोना 4 माह के टॉप पर, शॉर्ट टर्म में 41 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है भाव
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.