Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»धनपतियों की सूची में Elon Musk ने जुकरबर्ग को पछाड़ा
    अन्य

    धनपतियों की सूची में Elon Musk ने जुकरबर्ग को पछाड़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, अब इस सूची में उनसे आगे केवल माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं. टेस्ला के सीईओ नेफेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा है. इसकी वजह टेस्ला के शेयरों में स्टॉक स्प्लिट में जाने के बाद के बढ़ोतरी आना है. अब टेस्ला की मार्केट वैल्यू बढ़कर 464 अरब डॉलर हो गई है और इसने रिटेल की बड़ी कंपनी वॉलमार्ट को पीछे छोड़ दिया है.

    टेस्ला अब राजस्व के हिसाब से भी अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. इसके कारण ही एलन मस्क की कुल नेटवर्थ अब 115 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, उन्होंने जुकरबर्ग को पछाड़ा जिनकी दौलत 111 अरब डॉलर है.

    हाालंकि, उन्हें अभी दुनिया में नंबर 1 के पायदान पर पहुंचने में तेजी से आगे बढ़ना होगा. टॉप पर मौजूद जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ 202 अरब डॉलर है. वहीं, बिल गेट्स की नेटवर्थ 125 अरब डॉलर पर बनी हुई है.

    इस साल एलन मस्क की दौलत में काफी बढ़ोतरी हुई है. उनकी नेटवर्थ में 87.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है क्योंकि टेस्ला के शेयर लगभग 500 फीसदी बढ़े हैं. उनको 50 अरब डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे अगर उनके पे पैकेज में तय किए गए सभी लक्ष्य पूरे हो जाते हैं. 49 साल के मस्क ने किसी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में होने वाली सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील हासिल की थी.

    टेस्ला के शेयरों में बढ़ोतरी का कारण महामारी के बाद लॉकडाउन के दौरान रिटेल निवेश में बढ़ोतरी होना है. निवेशकों के बीच टेस्ला बहुत लोकप्रिय रही है. केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि दक्षिण कोरिया के रिटेल निवेशकों ने भी ऑटो मेकर के शेयरों में रूचि दिखाई है.

    इस सूची में मुकेश अंबानी आठवें नंबर पर मौजूद हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 79.8 अरब डॉलर बनी हुई है. इससे पहले अगस्त में वे इस सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए थे, जब उनकी 80.6 अरब डॉलर पर थी.

    musk
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 273 अंक बढ़कर बंद
    Next Article अगस्त में भी घटा जीएसटी कलेक्शन
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.