मुंबई: 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से आठ का मार्केट वैल्युएशन पिछले हफ्ते से 1,23,670.47 करोड़ रुपये कम हो गया है. ऐसा शेयर बाजार में गिरावट के ट्रेंड के मुताबिक है. पिछले हफ्ते के दौरान बीएसई बेंचमार्क में 654.54 प्वॉइंट्स या 1.26 फीसदी की गिरावट आई. केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से फायदे के साथ उभरी हैं.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सूची में सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है. कंपनी का मार्केट वैल्युएशन 44,672.14 करोड़ रुपये गिरकर 11,52,770.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, HDFC बैंक का मार्केट वैल्युएशन 23,964.99 करोड़ रुपये घटकर 8,47,754.65 करोड़ रुपये हो गया है.
ICICI बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन (m-cap) 16,146.38 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,31,177.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 14,273.56 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,473.46 करोड़ रुपये हो गया है. HDFC का वैल्युएशन 9,408.05 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,408.05 करोड़ रुपये गिरकर 4,92,908.61 करोड़ रुपये पर आ गया है. इंफोसिस का m-cap 7,735.21 करोड़ रुपये घटकर 5,50,100.64 हो गया.

